Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • निरर्थक डींगें हांकने के अलावा और कुछ नहीं निकला राहुल की यात्रा से : भाजपा
  • छत्तीसगढ़

निरर्थक डींगें हांकने के अलावा और कुछ नहीं निकला राहुल की यात्रा से : भाजपा

Abhinesh Pandey February 3, 2022

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा निरर्थक सियासी कवायद और तथ्य-सत्य से आँखें मूंदकर अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता का प्रदर्शन भर था। श्री साय ने कहा कि तमाम शिगूफ़ों में क़रारी मात खााने के बाद राहुल गांधी ने एक नया शिगूफ़ा गढ़ा है- अमीर भारत और ग़रीब भारत; और स्थिति यह है कि मंच पर बैठे कांग्रेस के नेताओं को ही उनकी बात का कोई सिरा पकड़ नहीं आ रहा था! श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान-मज़दूर और ग़रीबों से किए गए वादों से मुकरने वाली प्रदेश सरकार की क़ारस्तानियों को अनदेखा करके राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़वासियों को निराश ही किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुत-से लोकलुभावन वादे किए थे, और सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की सरकार ने वादाख़िलाफ़ी, झूठ-फ़रेब, छल-कपट करके राजनीतिक पाखंड की सारी हदें ही पार कर दीं। इतना ही नहीं, ख़ुद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की किसानों से ज़गह-ज़गह फूड प्रोसेसिंग युनिट स्थापित करने और उसमें किसानों के बेटों को रोज़गार देने का वादा किया था, सरकार द्वारा धान ख़रीदी में 15 क्विंटल प्रति एकड़ की लिमिट ख़त्म करने की बात कही थी, अपने उन वादों पर कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने अब तक अमल क्यों नहीं किया, यह सवाल पूछने का साहस तक राहुल गांधी नहीं दिखा पाए। श्री साय ने कहा कि धान ख़रीदने बघेल की डींगों पर राहुल ने यह सच जानने की कोशिश तक नहीं की कि उक्त राशि किसानों को एकमुश्त क्यों नहीं दी जा रही है? जिस ग्रामीण भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना ढिंढोरा पीटा जा रहा है, उस योजनाा में 10 लाख लोगों के बजाय अब वह संख्या 3.35 लाख पर ही क्यों सिमट गई?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि भाजपा पर नफ़रत की राजनीति करने का मिथ्या आरोप लगाकर राहुल गांधी कांग्रेस के वैमनस्यपूर्ण, भेदभाावपूर्ण, असहिष्णु और अलोकतांत्रिक राजनीतिक चरित्र पर पर्दा डालने के लाख जतन कर लें, लेकिन देश कांग्रेस की असलियत से पूरी तरह वाक़िफ़ है। भाजपा ने तो शुरू से ही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को अपनी कार्यशैली का मूलमंत्र बनाया है। इसलिए राहुल गांधी अपने नज़रिए को बदलें और देश में नफ़रत और झूठ की राजनीति करके भ्रम फैलाने की ओछी राजनीतिक हरक़तों से बाज़ आएँ। श्री साय ने कहा कि देश में धर्म, भाषा, क्षेत्र, जाति के बीच नफ़रत फैलाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ साधने वााले कांग्रेस के लोग कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र के तराजू पर भाजपा को तौलने की कोशिश न करें। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पहली बार साम्प्रदाायिकता की आग में झोंकने वाली भूपेश-सरकार से बजाय ज़वाब-तलब करने के राहुल गांधी ने इस पूरे मुद्दे पर मौन साधे रखा! क्या इसे प्रदेश में साम्प्रदायिक विद्वेष और धर्मांतरण के प्रदेश सरकार के छिपे एजेंडे पर कांग्रेस हाईकमान की मौन स्वीकृति माना जाए? श्री साय ने कहा कि भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी की राजनीतिक परिपक्वता अगले ही दिन संदेह के घेरे में आ गई जब अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दो टूक यह कहा कि चीन-पाकिस्तान की नज़दीक़ी वाले राहुल गांधी के बयान से अमेरिका इत्तेफ़ाक़ नहीं रखता।
——————–

 

Post navigation

Previous भूपेश सरकार के गलत निर्णयों के कारण आदिवासी शासकीय सेवकों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है : विकास मरकाम
Next राहुल गांधी ने सुकमा में स्थापित हाईड्रो पॉवर सिंचाई प्रणाली की सराहना की

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026
सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.