Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ने खरोरा, बलौदा बाजार और भाटापारा में रोड शो कर जनता से समर्थन जुटाया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ने खरोरा, बलौदा बाजार और भाटापारा में रोड शो कर जनता से समर्थन जुटाया

Abhinesh Pandey May 2, 2024

रायपुर 2 मई।

परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा ने “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मसात किया है और समाज के सभी लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे है। वो बिना किसी भेदभाव के सभी वंचितों के लिए काम कर रहे हैं। यह बात गुरुवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो के दौरान कही।

आज के रोड शो की शुरुआत खरोरा के राजीव नगर स्थित घासीदास मंदिर से हुई जहां बृजमोहन अग्रवाल ने गुरु बाबा घासीदास जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें 150 से ज्यादा गांवों के एक हजार से ज्यादा सतनामी समाज के लोग शामिल हुए।

लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है। उनके आदर्शों पर चलकर ही जिंदगी में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लाई जा सकती है।

आज का रोड शो करिया दामा चौक, राम लीला चौक, भैरव बाबा मंदिर, मेन रोड गणेश मंदिर, पुराना बस स्टेंड, रेस्ट हाउस, शास्त्री चौक, परमेश्वरी मंदिर, सिंगाडुरिहा मंदिर, मेन रोड केसला, दीनदयाल चौक, नया बस स्टैंड होते हुए गुरूवार बाजार पर समाप्त हुआ। इस दौरान विधायक अनुज शर्मा, वेद राम मनहरे भी साथ रहें।

इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल बलौदा बाजार पहुंचे जहां उन्होंने अम्बेडकर चौक, मौली माता मंदिर, पुरानी बस्ती, टॉकिज रोड, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, नेहरू चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, आजाद चौक, लोहिया नगर, युको बैंक रोड, षष्टी मंदिर रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे। मंत्री श्री टैंक राम वर्मा और स्थानीय पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बलौदा बाजार के बाद बृजमोहन अग्रवाल भाटापारा पहुंचे जहां उन्होंने पटपर चौक, ग्रामीण थाना, हनुमान मंदिर, नहर पार, बघेल नगर, ओवर ब्रिज बब्बू होटल चौक, महासती मंदिर, भट्ठर चौक, गोविंद चौक, फुव्वारा चौक, महाकाल मंदिर, पलटन होटल, मल गली, शहर थाना, अंडर ब्रिज, बाबुलाल टॉकिज, माता देवालय, शीतला मंदिर मिल चौक में रोड शो किया।

रोड शो के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया उनकी आरती उतारी साथ ही आतिशबाजी भी की गई।

बृजमोहन अग्रवाल ने भी कुछ स्थानों पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा सबका साथ सबका विकास पर कार्य करते हुए काम कर रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2047 विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए, आप सभी भाजपा को प्रचंड मतों से जिताए और पूरे छत्तीसगढ़ में कमल का फूल खिलाए।

बृजमोहन अग्रवाल ने जनता के उत्साह और साथ के लिए जनता का आभार जताया।

Post navigation

Previous राधिका को आश्वस्त किया भावना ने : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के रहते उनको कुछ नहीं होगा, यह मोदी की गारंटी है और मुख्यमंत्री साय के सुशासन की गारंटी है
Next राहुल रायबरेली व अमेठी से शर्मा लड़ेंगे चुनाव

Related Stories

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026

Recent Posts

  • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

You may have missed

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026
अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.