Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • देश भर में मोदी सरकार क़े खिलाफ माहौल- दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

देश भर में मोदी सरकार क़े खिलाफ माहौल- दीपक बैज

Abhinesh Pandey April 27, 2024

 

*दो चरणों से स्पष्ट यह चुनाव, बदलाव का चुनाव है*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*10 सालों में मोदी की गारंटी फेल साबित हुई एक भी वादा पूरा नहीं किया*

रायपुर/27 अप्रैल 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ माहौल है। दो चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया कि यह चुनाव, बदलाव का चुनाव है। दोनों ही चरणों में इंडिया गठबंधन 80 प्रतिशत सीटें जीत रहा है। हार की सम्भावना से भाजपा के नेताओं के बोल बदल गए है। प्रधानमंत्री, कांग्रेस के खिलाफ स्तरहीन बयानबाजी पर उतर आये है। मोदी की बौखलाहट बता रही कि भाजपा चुनाव हार रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में मोदी की गारंटी फेल साबित हुई एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने अपने 2014 के घोषणापत्र में 20 करोड़ नौकरियां निर्मित करने का वादा किया था। 2023 में, केंद्र सरकार ने माना कि 2014 के बाद से केवल 1.2 करोड़ नौकरियां निर्मित हुई हैं। यह मूल गारंटी का बीसवां हिस्सा भी नहीं है। वर्तमान में 25 से कम आयु के दस में से चार स्नातक बेरोजगार हैं। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल बेरोजगारों में से 83 परसेंट बेरोजगार युवा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी ने कहा था किसानों की आय दोगुनी होगी। इस लक्ष्य को 2022 तक प्राप्त करने के लिए 2015 से किसानों की आय में साल-दर-साल 10 प्रतिशत की वृद्धि की आवश्यकता थी। वास्तविक वृद्धि 3.5 प्रतिशत ही रही है। इस गति से गारंटी 2035 में ही पूरी हो सकेगी। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, हर दिन 30 किसान आत्महत्या करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी योजना नासूर साबित हुई। काले धन की वापसी, जालसाजी पर अंकुश, आतंकवाद पर लगाम, भ्रष्टाचार का अंत-सभी गारंटी फेल। बंद हुई 99 प्रतिशत करेंसी सिस्टम में लौट आई है। नोटबंदी आर्थिक-आतंकवाद से कम न थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी राज की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत ने दम तोड़ दिया। कैग की रिपोर्ट से पता चला कि योजना के 7.5 लाख से अधिक लाभार्थी अमान्य थे। मध्य प्रदेश में, ’मृत’ घोषित किए जा चुके 400 मरीजों को भी एक करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उज्जवला में भी मोदी सरकार ने महिलाओ को ठगा। सब्सिडी के बावजूद, 2022-23 में 1.2 करोड़ से अधिक परिवारों ने सिलेंडर नहीं खरीदा। अन्य 1.5 करोड़ लाभार्थियों ने केवल एक सिलेंडर लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं की विफलता बताती है। मोदी ने 10 सालों तक केवल जुमलेबाजी एवं भाषण की सरकार चलाया। इस लोकसभा में जनता इसका हिसाब लेगी।

 

 

Post navigation

Previous प्रधानमंत्री पर बैज की टिप्पणी कांग्रेसियों की असंतुलित मनोदशा, हताशा और कुंठा का राजनीतिक प्रलाप है : भाजपा
Next बीरनपुर हत्याकांड और पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच से कांग्रेस क्यों घबराई हुई- भाजपा

Related Stories

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

September 30, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
  • सेवा की कहानी: सेवा सेतु केंद्र से तुमेश्वरी को मिली जरूरी दस्तावेजी सुविधा’
  • सेवा की कहानी:सौर ऊर्जा से आसान हुई हर घर स्वच्छ पेयजल की पहुंच

You may have missed

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

September 30, 2026
सेवा की कहानी: सेवा सेतु केंद्र से तुमेश्वरी को मिली जरूरी दस्तावेजी सुविधा’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: सेवा सेतु केंद्र से तुमेश्वरी को मिली जरूरी दस्तावेजी सुविधा’

September 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.