रायपुर।
प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी स्व. श्री भीमसेन अग्रवाल जी की पूण्यतिथी पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। रामायण पाठ 19 अप्रैल सुबह 11 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 9 बजे समाप्त होगा। रामायण का पाठ जगदलपुर से आयी समिति द्वारा किया जायेगा। यह आयोजन लगातार 32 वर्षो से श्री रामनाथ भीमसेन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। रामायण का पाठ श्री रामनाथ भीमसेन सभा भवन समता कालोनी रायपुर में किया जायेगा। ट्रस्ट ने सभी रामायण प्रेमियों से रामायण का रसपान करने का आग्रह किया है।
