*भाजयुमो लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत की 400 पार के नारे के साथ लेंगे शपथ*
रायपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी ने प्रत्येक जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री लोकसभा प्रभारी सह प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष,महामंत्रियों को आह्वान करते हुए यह दिशा निर्देश जारी किए हैं कि दिनांक 6 अप्रैल 2024 को सुबह 11:55 पर सभी अपने मंडल स्तर पर एक साथ एकत्रित होकर शपथ लेंगे जिसमें शपथ में अपने लोकसभा प्रत्याशी को जीताने और कमल खिलाने साथ ही आपकी बार 400 पर का नारा देते हुए शपथ लेंगे यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 405 मंडलों में आयोजित होगा अभी तक का सबसे ऐतिहासिक एक साथ कार्यक्रम होने वाला युवा मोर्चा का यह कार्यक्रम होगा। जिसमें लगभग लाखों कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे और फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम में लाईव भी चलाया जाएगा।
रायपुर लोकसभा के अंतर्गत भी सभी 35 मंडलों में विधानसभा प्रभारी सह प्रभारी और मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री तैयारी में जुट गए हैं।
यह जानकारी युवा मोर्चा के रायपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री रितेश मोहरे ने दी है।
