Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रेस कर केजरीवाल को भ्रष्ट बताया था तो अब विलाप क्यों : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रेस कर केजरीवाल को भ्रष्ट बताया था तो अब विलाप क्यों : भाजपा

Abhinesh Pandey March 22, 2024

 

*कांग्रेस के नेताओ ने ही केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग की थी अब आंसू बहा रहे*:*किरण देव*

 

*भ्रष्टाचार के खिलाफ हर कार्यवाही का विरोध करती है कांग्रेस इसीलिए जनता इनका विरोध करती है : देव*

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट का मुख्यषमंत्रियों की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप को निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जो अरविंद केजरीवाल के शराब नीति का विरोध करने के लिए बड़ी-बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने बड़े-बड़े बयान दिए थे। जब मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी तब भी कहा था कि यह भ्रष्टाचार का मामला है मनीष सिसोदिया से किसी को सिंपैथी रखने की जरूरत नहीं है। तो अब क्या हुआ कांग्रेस का स्टैंड क्यों बदल गया? क्या इनके बीच कोई सौदा हुआ है? या फिर कोई कोई लेनदेन हुआ है कि जिस बात के लिए जो विरोध करते थे अब उसके समर्थन में राहुल गांधी पोस्ट कर रहे हैं सचिन पायलट को इस चीज का जवाब देना चाहिए। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस के तो डीएनए में भ्रष्टाचार रचा-बसा है। आपदा को भी अपने भ्रष्टाचार के लिए अवसर बनाने में कांग्रेस कितनी माहिर है, इसे छत्तीसगढ़ ने पिछले पाँच वर्षों के कांग्रेसी कुशासन में देखा-सुना और भोगा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी पायलट को मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त करने के बजाय लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन की चिंता करनी चाहिए। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत लगाकर भी केवल 52 सीटें जीत पाई थी, जबकि उसका गठबंधन 100 का आँकड़ा तक पार नहीं कर पाया। इस बार तो हालात कहीं अधिक बदतर हैं। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हालत काफी दयनीय है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मंत्री तक भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ तो एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। कांग्रेस के दर्जनों विधायक घोटाले के आरोपों में घिरे हुए हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने नेताओं पर सरेआम आरोप लगा रहे हैं। श्री देव ने कहा कि इंडी अलायंस पूरी तरह से बिखरा हुआ है। उस पर गठबंधन के सह योगी दलों की कारगुजारियां ऐसी हैं कि लगातार उन पर जाँच एजेंसियाँ अपना शिकंजा कस रही हैं। पहले झारखंड में बड़ी मात्रा में कैश क्या भाजपा ने रखा था? देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बरामद किए गए नोटों को गिनते-गिनते मशीनें तक खराब हो गई लेकिन नोटों का अंबार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था! नोटों का यह जखीरा वहां के सीएम के संरक्षण के बिना कैसे संभव था? दिल्ली में केजरीवाल और उनके सिपहसालारों ने शराब के मामले में इतना घिनौना खेल खेला कि पहले उपमुख्यसमंत्री और अब मुख्यामंत्री की गिरफ्तारी की बारी आ गई। सत्ता लोलुपता की ऐसी शर्मनाक मिसाल कभी देश ने नहीं देखी होगी कि केजरीवाल जेल में रहकर सरकार चलाना चाहते हैं!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कांग्रेस के भीतर मचे घमासान और अंतर्कलह के कारण बस्तर में नामांकन की तिथि घोषित हो जाने के बाद भी कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। इसी तरह काँकेर, सरगुजा, बिलासपुर और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए भी चुनाव कार्यक्रम और तारीखों का ऐलान हो जाने के बावजूद कांग्रेस अब तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। कांग्रेस की इससे अधिक दुर्दशा और क्या हो सकती है कि कांग्रेस में प्रत्याशियों के लाले पड़ गए हैं। हर मोर्चे पर कांग्रेस की विफलता, कांग्रेस में व्याप्त असंतोष को अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कई मंचों पर प्रदर्शित कर रहे हैं। श्री देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा ने जो वादा किया था, प्रदेश में सरकार बनते ही अपने 100 दिनों के कार्यकाल में उसमें से अधिकांश वादे पूरा करके प्रदेश सरकार ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है और जनता के आशीर्वाद से भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतकर लोकसभा में ‘अबकी बार 400 पार’ का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए जन-जन तक पहुँच रहे हैं। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्वा में एक बार फिर 400 से अधिक सीटें जीत कर सत्ता में वापसी करने वाली है। कांग्रेस डूबती नाव है, वह अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा ले, वही उसकी बड़ी उपलब्धि होगी।

—————–

Post navigation

Previous मंत्री केदार कश्यप का भूपेश बघेल से बड़ा सवाल
Next युवा देश का भविष्य, लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम होगी :बृजमोहन अग्रवाल

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.