बहुप्रतिक्षित रेललाईन के लिए 300 करोड़, आईटीआई के लिए 01 करोड़ रूपए, महिला एवं सायबर थाना तथा आर्दश जिला चिकित्सायल के लिए बजट में किया गया प्रावधान
कबीरधाम जिलेवासियों ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का जताया आभार
रायपुर, 11 फरवरी 2024
अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था के लिए बजट में 01 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण मिलेगा। जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने पिपरिया क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार प्रकट किया है।
बजट में सभी वर्ग का रखा गया ध्यान-श्री नितेश अग्रवाल
कवर्धा निवासी श्री नितेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का बजट सुनहरा बजट है। सभी वर्गाे को ध्यान में रखकर बजट में प्रावधान किया गया है। कवर्धा जिले में आईटीआई, महिला, सायबर थाना, जनमन के तहत सड़कों के लिए 100 करोड़ का प्रावधान दिया है। वर्षाे पुरानी रूकी हुई रेललाईन के लिए 300 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। अब इसका काम तेजी से होगा। उन्होंने जिले के विकास के लिए बजट में प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार प्रकट किया है।
जिले के विकास और सुरक्षा को मिलेगी गति-श्री श्रीकांत उपाध्याय
श्री श्रीकान्त उपाध्याय ने कहा 5 वर्षाे बाद इस बजट को देखकर महसूस हो रहा है कि अब फिर से छत्तीसगढ़ विकास के मुख्य धारा में लौट सकेगा। बेरोजगार, किसान, युवा, महिलाओं को प्राथमिकता में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाने वाला बजट प्रस्तुत हुआ है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कवर्धा को बड़ी सौगात इस बजट में मिला है, जिसमें सायबर सेल, महिला थाना, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र व रेल्वे लाइन कवर्धा के विकास और सुरक्षा से को गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
