Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्व. पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया माल्यार्पण और स्मरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्व. पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया माल्यार्पण और स्मरण

Abhinesh Pandey February 11, 2024

 

*भाजपा कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय को किया गया स्मरण*

 

रायपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी की रायपुर जिला (शहर) इकाई ने तेलीबांधा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पंडित उपाध्याय के आदर्शों को याद करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण व विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार पंडित उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। रायपुर शहर जिला कार्यक्षेत्र में निवासरत भाजपा प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम में नेताओं ने पंडित जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रायपुर पश्चिम विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रविवार सुबह राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। स्व.पं.दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा के नागला में हुआ था एवं उन्होंने अपने जीवन की अंतिम साँसें बिहार के बेगूसराय के पहुंचने के पूर्व ली जहां उनका पार्थिव शरीर संदिग्ध अवस्था में पाया गया। उपाध्याय जी उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति थे। उन्होंने बी.ए. व एम.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही दो बार प्रतियोगी परीक्षाएँ भी उत्तीर्ण की, परंतु अंग्रेज सरकार की नौकरी से उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने आजाद भारत में एकात्म मानववाद दर्शन और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए अंत्योदय का सिद्धांत समाज के सामने प्रस्तुत किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय की बात करने वाले ज्योतिपुंज थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण को राजनीतिक चिंतन का एजेंडा बनाया था। उनके इस चिंतन का आज असर दिखता है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है, जहां आज केंद्र और राज्य की भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उद्धार के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए शिक्षाप्रद है, जिन्होंने लाभ के पदों का त्याग करते हुए अपना समग्र जीवन मानव सेवा, समाज सेवा को समर्पित कर दिया। वे आजीवन संघ के प्रचारक रहे और संघ से ही सक्रिय राजनीति में उनका सीधा हस्तक्षेप रहा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर कहा था कि “मुझे यदि दो दीनदयाल मिल जाएँ तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदलकर रख दूंगा।”

स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, अशोक पांडे, छगन मूंदड़ा,प्रदेश सह मिडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, चन्नी वर्मा, रमेश ठाकुर, सत्यम दुवा, अकबर अली, गोपी साहू, हरीश ठाकुर, खेम कुमार सेन, सोनू सलूजा, , मृत्युंजय दुबे, असगर अली, किरण बघेल , सीमा संतोष साहू, कृतिका जैन, वंदना राठौड, नीलम सिंह, मिली बनर्जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

———————

Post navigation

Previous रायपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय में आवश्यक बैठक संपन्न
Next उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिली बड़ी सौगात

Related Stories

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026

Recent Posts

  • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

You may have missed

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 28, 2026
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

June 28, 2026
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 28, 2026
अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.