रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन गुरुवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2023-24 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा के पटल पर रखा गया है। प्रदेश की जीडीपी 2022- 23 में 3 लाख 2 हजार 118 करोड़ रही थी, जो साल 2023- 24 में 3 लाख 21 हजार 945 करोड़ रुपए हो गई है।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शाम को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि थोड़े दिनों में ही भाजपा सरकार ने बड़े काम किए हैं। कांग्रेस की सरकार ने राहों में कांटे बिछाएं। उन्होंने खजाना खाली छोड़ा। फिर भी हम चुनौती में सफल हो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल लोकतंत्र को चौपट कर दिया। शीघ्र ही हम फिर प्रदेश का खजाना भरेंगे। विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की योजना की शुरुआत हो चुकी है। वर्ष 2024-25 के लिए यह बजट अनेक मायनों में ऐतिहासिक बजट होगा। प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों के लिए यह बजट महत्वपूर्ण होगा।

1. सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2023-24 में प्रगति की सम्भावनायें –
1.1 स्थिर भावों पर (आधार वर्ष 2011-12)- अग्रिम अनुमान वर्ष 2023-24 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर गत वर्ष 2022-23 की तुलना में 6.56 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.23 प्रतिशत वृद्धि, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) 7.13 प्रतिशत वृद्धि एवं सेवा क्षेत्र में 5.02 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।
1.2 प्रचलित भावों पर अग्रिम अनुमान वर्ष 2023-24 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य)पर गत वर्ष 2022-23 के रुपये 4.64.399 करोड़ से बढ़कर रुपये 5,05,887 करोड़ होना संभावित है, जो कि 8.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। जिसमें वर्ष 2022-23 में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र रुपये 89,530 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2023-24 में रुपये 97,628 करोड़, इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में रुपये 1,96,817 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2023-24 में रुपये 2.12.903 करोड एवं सेवा क्षेत्र में रुपये 1.53.066 करोड़ से बढकर वर्ष 2023-24 में रुपये 1.65.891 करोड़ होना संभावित है. जो कि गत वर्ष की तुलना में प्रतिशत वृद्धि क्रमश: 9.05. 8.17 एवं 8.38 प्रतिशत आंकलित है।
2. वर्ष 2022-23 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद के त्वरित अनुमान स्थिर भावों (आधार वर्ष 2011-12) पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 7.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 4. 87 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 7.67 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 8.28 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
प्रति व्यक्ति आय (निवल राज्य घरेलू उत्पाद) प्रचलित भावों-
3 – प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2022-23 के त्वरित अनुमान के अनुसार 1.37.329 (एक लाख सैंतीस हजार तीन सौ उनतीस) रूपये से बढ़कर वर्ष 2023-24 अग्रिम अनुमान में 1,47,361 (एक लाख सैंतालीस हजार तीन सौ इकसठ) रूपये होना अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.31 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2023-24 – प्रमुख बिन्दु
1- छत्तीसगढ़ राज्य का जी.डी.पी. स्थिर भावों पर वर्ष 2022-23 में 3 लाख 2 हजार 118 करोड़ रूपये से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 3 लाख 21 हजार 9 सौ 45 करोड़ रूपये अनुमानित है। इस वर्ष विकास दर 6.56 प्रतिशत होना आंकलित है।
2- छत्तीसगढ़ एवं भारत के. जी.एस.डी.पी. विकास दर स्थिर भावों (आधार वर्ष 2011-12) पर तुलनात्मक विवरण-
वर्ष छत्तीसगढ़ भारत
2023-24 6.56: 7.32:
3- छत्तीसगढ़ राज्य का जी.एस.डी.पी. (प्रचलित भावों पर) वर्ष 2023-24 में 5 लाख 5 हजार 8 सौ 87 करोड़ रूपये अनुमानित है। इस वर्ष जी.एस.डी.पी. (प्रचलित भावों पर) विकास की दर 8.93 प्रतिशत होना अनुमानित है।
