Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने सभी जिलों में नवोदय व केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग की 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने सभी जिलों में नवोदय व केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग की 

Abhinesh Pandey February 1, 2024

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात

 

केंद्र की योजनाओं में बजट वृद्धि का किया आग्रह 

 

नई दिल्ली, 1 फरवरी 2024- छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं के बजट में वृद्धि की मांग के साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नवोदय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय शुरू किए जाने का अनुरोध किया।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि केंद्र की योजनाएँ समग्र शिक्षा, पीएम श्री योजना, मध्यान भोजन आदि में केंद्र व राज्य की हिस्सेदारी 40:60 प्रतिशत है। कई वर्षों से बजट के विभिन्न उपमदों के लिए निर्धारित दर में वृद्धि नहीं किए जाने से राज्य सरकार को दिक्कतें आ रही हैं। श्री अग्रवाल ने महंगाई को देखते हुये स्कूली बच्चों को निशुल्क प्रदान किये जाने वाले गणवेश की लागत राशि बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही पीएम श्री योजना के अंतर्गत विगत दो वर्षों में विकसित हुये शालाओं को बेंचमार्क शालाओं के रूप में चयन का अवसर प्रदान करने व उच्चतर माध्यमिक शाला को बेंचमार्क के रूप में शामिल करने का आग्रह किया।

मंत्री श्री अग्रवाल ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत लइका संवार योजना हेतु 2606 लाख रुपये स्वीकृत करने तथा आरटीई के तहत पूर्व प्राथमिक में प्रवेशित बच्चों के शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति के साथ ही योजना की 110.86 करोड़ की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 16 जिलों में नवोदय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत है। उन्होंने शेष सभी जिलों में नवोदय व केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करने की मांग की।

मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) का पोर्टल राज्य के लिए दोबारा खुलवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के सभी घटकों में प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी, लेकिन प्रदेश के महाविद्यालय का स्टाफ विधानसभा चुनाव में संलग्न होने के कारण प्रस्ताव नहीं प्रस्तुत कर सके। उन्होंने विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुये फिर से पोर्टल खुलवाने का अनुरोध किया।

मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास एवं व्यापक प्रचार-प्रसार तथा नई शिक्षा नीति के प्रावधानों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं में अधिक से अधिक स्वीकृति की आवश्यकता है। उन्होंने पीएम उषा योजना के अंतर्गत प्रस्तावों की स्वीकृति व आबंटन शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है। बैठक में ओएसडी श्री टी आर साहू भी उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous अंतर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ का 3 को स्नेह परिवारिक मिलन
Next देश के समावेशी विकास का बजट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.