Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पश्चिम विधानसभा में पर्व की तरह मनाई जाएगी :- राजेश मूणत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पश्चिम विधानसभा में पर्व की तरह मनाई जाएगी :- राजेश मूणत

Abhinesh Pandey January 8, 2024

 

*मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा की बैठक हुई संपन्न*

*राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे वर्षो का संकल्प 22 जनवरी को होगा पूर्ण :- राजेश मूणत*

रायपुर।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आज जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर पश्चिम विधानसभा की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आहूत बैठक में विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं जरूरी निर्देश दिए गए आगामी दिनों में भाजपा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए है जिनके क्रियान्वयन हेतु कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी का आबंटन किया गया सनद रहे की , आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है जिसको लेकर समग्र हिंदू समाज में खासा उत्साह है भारतीय जनता पार्टी भी इस अवसर को यादगार और विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती भाजपा राम मंदिर निर्माण को बड़े उत्सव के रूप में मानने की तैयारी में है ।

 

पश्चिम विधानसभा की बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विधायक राजेश मूणत ने कहा की सर्व प्रथम आप सभी कार्यकर्ताओ का आभार है इस ऐतिहासिक जीत का हकदार पार्टी का हर कार्यकर्ता है आप सभी के अथक परिश्रम से हमने 40 हजार से अधिक मतों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की हर किसी व्यक्ति विशेष को श्रेय देकर इस विराट विजय के स्तर को हम छोटा नही करना चाहते आज इस मंच से मैं आप सभी के परिश्रम को करबद्ध प्रणाम करता हूं , आगामी दिनों में बहुत से कार्यक्रम जो संगठन से जुड़े है में हम सभी को अपनी पूर्ण सहभागिता देनी है क्योंकि हमने चुनाव जीता जरूर है परंतु लक्ष्य अभी अधूरा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है पश्चिम विधानसभा के 268 बूथों में से ग्यारह बूथों पर हम विपक्षियों से पिछड़ गए हैं हम सभी को मिलकर उसका मंथन कर लोकसभा चुनाव में सत प्रतिशत बूथों पर बढ़त लाकर नया मिल का पत्थर स्थापित करना है उन्होंने आगे कहा की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है 550 वर्षो की लंबी प्रतीक्षा के पश्चात हमारे प्रभु श्री राम जी की जन्मस्थली पर का भव्य मंदिर बनकर भक्तो के दर्शन के लिए चालू कर दिया जाएगा हम सभी को इस अवसर को बेहद विशेष बनाना है यह ऐसा अविष्मरणीय उत्सव हो जो देश विदेश में ऐतिहासिक रहे इसके लिए हर हिंदू परिवार को इस पर्व से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है रायपुर पश्चिम के सभी 20 वार्डों में आगामी 17 से लेकर 19 जनवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा जिसमे हमारे सभी अनुसांगिक संगठनों का भी सहयोग और सामंजस्य स्थापित कर सफलता पूर्वक भजन कीर्तन सहित प्रभात फेरी संपन्न हो एवं साथ ही चारो मंडल के प्रमुख 4 स्थानों पर मंदिर के उद्घाटन का सीधा प्रसारण एल. ई. डी. के माध्यम से दिखाया जायेगा ताकि क्षेत्र की जनता भी इस पुण्य पलो की साक्षी बन सके 22 जनवरी श्री राम जी के मंदिर लोकार्पण के पश्चात 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सभी 268 बूथों पर झंडा वंदन का कार्यक्रम भी तय है और मेरा आग्रह है की मंडल अध्यक्ष गण इसकी योजना भी तैयार कर लेवे आज इस मंच से मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं की मोदी की गारेंटी फेल नहीं होती हमने जो भी वादे प्रदेश की जनता से किए हैं उन्हें क्रमबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा जिसमे राम लला के दर्शन भी है रायपुर पश्चिम का प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति राम लला के दर्शन करे इसकी जिम्मेदारी अब राजेश मूणत की भी है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है परंतु अभी मुख्य परीक्षा बाकी है लोकसभा चुनाव में हमे अपना सर्वश्रेष्ठ देना है ताकि नतीजे पहले से ज्यादा बड़े और ऐतिहासिक रहे और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पुनः कमर कसकर मैदान में आने की आवश्यकता है मैं आशा करता हूं की आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव संबंधित सभी कार्यक्रमों में आप सभी कार्यकर्ताओ का भरपूर सहयोग हमे मिलता रहेगा।

जिला भाजपा कार्यालय आहूत बैठक में मंच संचालन ओंकार बैस ने किया और आभार जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया ।

आज की बैठक में विशेष रूप से

जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, गोवर्धन खंडेलवाल, मीनल चौबे, चन्नी वर्मा, अशोक पांडे, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, आशु चंद्रवंशी, अनिल सोनकर, भूपेंद्र ठाकुर, श्रीनिवास राव, गोविंदा गुप्ता, गोपी साहू , महेश बैस, स्त्यम दुवा ,आशु चंद्रवंशी, पुरषोत्तम देवांगन , बजरंग खंडेलवाल , शिवजलम दुबे , वंदना राठौड , प्रीतम ठाकुर , बी.श्रीनिवास राव , अनिल सोनकर , भूपेंद्र ठाकुर , मोहन उपारकर,विनोद अग्रवाल , भोलाराम साहू , दीपक जयसवाल , कामिनी देवांगन, कमलेश वर्मा , श्रवण शर्मा , नवीन शर्मा , गोदावरी गज्जू साहू , प्रखर मिश्रा , विकास सेठिया , पुष्पेंद्र उपाध्याय , वंदना मुखर्जी , विशेष शाह , सुरेंद्र साहू , विनय जैन , शुभांकर द्विवेदी , दीपू शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक के उपरांत विधायक राजेश मूणत , अध्यक्ष जयंती पटेल सहित जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओ सहित स्वल्पाहार ग्रहण किया ।

 

Post navigation

Previous चेंबर एवं कैट के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘चेंबर प्रीमियर क्रिकेट लीग‘‘ का हुआ आगाज
Next भाजपा रायपुर संभाग कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह संपन्न मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे उपस्थित

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.