Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 18वां स्थापना दिवस, गुणवत्ता से पूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य- श्री गजराज पगारिया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 18वां स्थापना दिवस, गुणवत्ता से पूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य- श्री गजराज पगारिया

Abhinesh Pandey November 3, 2023

रायपुर। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और गुणवत्ता से परिपूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम स्थापना काल से निरंतर कार्यरत हैं। मैट्स यूनिवर्सिटी सिर्फ यूनिवर्सिटी ही नहीं, परिवार भी है जहाँ सभी के सहयोग और समन्वय से उच्च शिक्षा का विकास किया जा रहा है। यह बातें मैट्स यूनिवर्सिटी के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने कहीं। इस अवसर पर रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर ने 3 नवंबर 2023 को अपना 18वां स्थापना दिवस यहाँ मैट्स परिसर स्थिति इम्पैक्ट सेंटर में मनाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यापर्ण के साथ किया गया। इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने कहा कि मैट््स यूनिवर्सिटी वर्ष 2006 में छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित होने वाला प्रथम निजी विश्वविद्यालय है जिसे भारत सरकार के राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नेक) ने बी प्लस-प्लस ग्रे़ड प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य उच्च शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन सहित सभी संकाय सदस्य, कर्मचारीगण दिन-रात प्रयासरत रहते हैं। श्री पगारिया ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि हमारे संस्थान से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्लेसमेंट प्राप्त होता है और अनेक विद्यार्थी उद्यमी के रूप में समाज में स्थापित होते हैं।
इल अवसर पर यूनिवर्सिटी के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा, डीन एकेडमिक डॉ. विजय भूषण ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन कुलसचिव श्री गोकुलनंदा पंडा ने किया। इसके पूर्व विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

Post navigation

Previous तेलीबांधा भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय का पुरंदर मिश्रा ने किया शुभारंभ 
Next ललिता कंवर ने चिल्हाटी में किया धुंआधार जनसंपर्क व ली सभा

Related Stories

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ

September 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.