*….सियान, सजन, माता, बहने सहित युवाओं का रहा हुजूम,मिल रहा अपार जनसमर्थन व आशीर्वाद….*
*जनसंपर्क करने पँहुचे कॉंग्रेस प्रत्याशी का दीपक है तो उजाला है के नारों से हुआ भव्य स्वागत..*
रायपुर।
चित्रकोट विधानसभा क्रमांक 87 से कॉंग्रेस प्रत्याशी श्री दीपक बैज का चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में लगातार सघन जनसंपर्क जोरो से जारी है..चित्रकोट विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करने पँहुचे श्री बैज का”दीपक है तो उजाला है”के गगनभेदी नारों से भव्य स्वागत किया गया..दीपक बैज को भारी भीड़ सुनने उमड़ पड़ी..श्री बैज ने कॉंग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु मतदाताओं से अपील की..कॉंग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को ग्रामीणजनों ने अपना सहयोग,जनसमर्थन व विजयी आशीर्वाद प्रदान किया .
