Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • किसानों का धान लूट रही है छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार – भाजपा
  • छत्तीसगढ़

किसानों का धान लूट रही है छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार – भाजपा

Abhinesh Pandey January 19, 2022

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धान खरीदी में ज्यादा धान तुलवाने की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार किसानों को लूट रही है। एक जमाने में किसान का धान पानी में डुबो डुबोकर देखने वाली कांग्रेस पंद्रह साल तक डूबी रही। किसानों को छलकर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार अब तीन साल से किसानों से धोखाधड़ी और लूट कर रही है। किसानों के हमदर्द होने का ढोंग करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के किसानों का शोषण कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के किसानों के मसीहा बनने का फितूर उनके सिर पर सवार है। जबकि वहां कांग्रेस अपने अस्तित्व के संकट से उबर नहीं पा रही है। भूपेश बघेल यूपी में छत्तीसगढ़ मॉडल की नुमाइश कर रहे हैं और इधर किसानों से अतिरिक्त धान तुलवाकर उन्हें लूटा जा रहा है। भूपेश बघेल का यही मॉडल है जो छत्तीसगढ़ के किसान भुगतने मजबूर हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने अम्बिकापुर जिले में किसानों से 600 ग्राम धान अधिक लेने की शिकायत पर कहा कि इसके पहले कई जगह से शिकायत मिल रही थी कि एक किलो धान ज्यादा लिया जा रहा है। इसके अलावा आरटीओ की अवैध वसूली की शिकायत भी मिली तो कांग्रेस बताए कि क्या यह यूपी चुनाव के लिए भूपेश टैक्स है या दीदी फंड?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि हर साल धान खरीदी से बचने के लिए भूपेश बघेल बहानेबाजी करते हैं। बारदाने की कमी बताकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हैं जबकि भाजपा द्वारा चेताने के बाद भी समय रहते वे बारदाने के लिए इंतजाम नहीं करते। एक नवम्बर से धान खरीदी के लिए बैलगाड़ी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचने वाले अब एक नवम्बर से धान खरीदी क्यों नहीं कर रहे। अगर एक नवम्बर से खरीदी शुरू की होती तो किसान का धान बारिश में बर्बाद न होता। बारदाने से लेकर तिरपाल और हम्माली का पैसा तक केंद्र सरकार से मिलने के बावजूद खरीदी केन्द्रों में अरबों रुपए का धान भिगोने की जिम्मेदार सरकार ने पिछले पखवाड़े भर से धान खरीदी बंद कर रखी थी और किसानों के टोकन भी रद्द हो गए थे। उन्होंने विपक्ष की अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा धान खरीदी की मियाद बढ़ाने सरकार पर दबाव बनाया है। अब लुटेरी सरकार अधिक धान तुलवाकर लूट का नया पैंतरा दिखा रही है।

Post navigation

Previous सांसद बस्तर दीपक बैज एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूदूर वनांचल क्षेत्र में दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
Next जूनियर अधिवक्ताओं की ट्रेनिंग के लिए बनेगी कार्ययोजना : भूपेश बघेल

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.