Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • सांसद बस्तर दीपक बैज एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूदूर वनांचल क्षेत्र में दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
  • छत्तीसगढ़

सांसद बस्तर दीपक बैज एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूदूर वनांचल क्षेत्र में दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Abhinesh Pandey January 19, 2022

 

रायपुर । सांसद बस्तर दीपक बैज जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र चितालगुर ,नेतानार,कैकागढ, बड़े मुरमा , जमावाड़ा में 2 करोड़ 89 लाख 36 हजार रुपए के पुल , पुलिया, सड़क एवं सी सी रोड के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया*

*ग्राम पंचायत बड़े मुरमा में मेन रोड से वेटनरी हास्पीटल 70 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 2.30 लाख रुपए, बड़े मुरमा राशन दुकान से टिकरापारा में 6 मीटर आरसीसी पुलिया एवं ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण कार्य ग्राम पंचायत बड़े मुरमा लागत 21.20 लाख रुपए,ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में सी सी सड़क निर्माण कार्य विरेंद्र घर से गुरड घर तक 145 मीटर लागत 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत नेतानार में आश्रम शाला नेतानार से चेचालगुर में 1.5 मीटर ,6 मीटर,8 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 53.28 लाख रुपए,ग्राम पंचायत चितालगुर में चितालगुर से गुरियापदर व्हाया पेंगारास मार्ग पर 1.5 मीटर,3 मीटर एवं 6 मीटर 2 नग आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 49.06 लाख रुपए,बामनरास से रंधारीरास मार्ग पर 1.5 मीटर ,5 मीटर,8 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 40.78 लाख रुपए,चायकुर सीआरपीएफ कैंप से नेतानार रंधारी पारा 6 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण एवं चायकुर से गैनियापाल 6 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 34.19 लाख रुपए ,ग्राम पंचायत कैकागढ में बेडागुडा धनियालूर से कोटवारपारा कैकागढ लंबाई 7.2 किलोमीटर डामरीकरण कार्य लागत 60.65 ,साडगुड रंधारीपारा 2.88 किलोमीटर डामरीकरण कार्य लागत 22.90 के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया*

*सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की पहले भाजपा के शासन काल में केवल शहरी क्षेत्रों में ही विकास सिमट कर रह गया था पर आज कांग्रेस सरकार में सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र में भी विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है हमारी सरकार बस्तर से लेकर दिल्ली तक बस्तर विकास की लड़ाई लड़ेगी*

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र चितालगुर नेतानार तक अब विकास कार्य पहुंच रहा है आज आपके पंचायतों में नल जल, सड़क, बिजली पुल पुलिया जैसे बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जो भाजपा के पंद्रह सालों में नहीं पहुंच पाया था*

*इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो,जार्ज, सरपंच बड़े मुरमा शिवम कश्यप, धर्मेन्द्र सेठिया, सुनील दास, राधामोहन दास, ग्राम पंचायत नेतानार के सरपंच सुकरा नाग, पूर्व सरपंच रामा नाग, पूर्व सरपंच शंकर,जयदेव धूर,ग्राम पंचायत चितालगुर की सरपंच श्रीमती मोगाय नाग,उप सरपंच श्रीमती बादे नाग,गांगू नाग,मंहगूराम बघेल,उप सरपंच गुमलवाडा सोनाधर नाग, सरपंच कैकागढ श्रीमती सोनमती बघेल,उप सरपंच परबु बघेल समेत पंचायत के प्रतिनिधि एवं आर ई एस के अधिक्षण अभियंता मोहन राव समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे*

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर संवेदनशील वनांचल चितालगुर के सरपंच ने कांग्रेस प्रवेश किया
Next किसानों का धान लूट रही है छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार – भाजपा

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.