Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मंदिर में अचानक टकराए प्रत्याशी पुरंदर-कुलदीप, दोनों ने कहा- कृपा बनी रहे…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंदिर में अचानक टकराए प्रत्याशी पुरंदर-कुलदीप, दोनों ने कहा- कृपा बनी रहे…

Abhinesh Pandey October 23, 2023

– शांतिनगर दुर्गा पंडाल के पास पहुंचे थे बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी

रायपुर, 23 अक्टूबर 2023।
चुनावी माहौल दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम के बीच राजधानी में दृश्य ऐसा है कि चुनाव के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े प्रत्याशी भी कई जगहों पर आमने-आमने हो जा रहे हैं। इसी तरह सोमवार को जब रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा आमने-सामने हुए तो नजारा कुछ अलग ही बन गया। यह सब देखने वाले मुस्कुराने से खुद को नहीं रोक सके।
शांतिनगर दुर्गा पंडाल के पास स्थित श्रीराम मंदिर में दोनों प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा और कुलदीप जुनेजा जब अचानक मिले तो थोड़ा ठिठके भी, लेकिन संभवतः चुनावी माहौल को हवा देते हुए दोनों ने एक-दूसरे का ससम्मान अभिवादन किया और नवरात्रि पर्व की बधाई-शुभकामनाएं दी। पुरंदर मिश्रा ने कहा- मातारानी आप पर कृपा करें…तो वहीं कुलदीप जुनेजा ने भी कहा कि- भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। यहां पुरंदर मिश्रा ने श्रीराम मंदिर में नवरात्रि पर आयोजित महाभंडारे में शामिल होकर प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते पर बढ़ गए।

इधर, चुनावी तैयारी को लेकर चली चर्चाः
जनसम्पर्क कार्यक्रम की शुरुआत में तेलीबांधा गुरुद्वारा मार्ग स्थित राजीव राघवानी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान चुनावी तैयारी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। आगे बढ़ते हुए भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शंकरनगर विद्या हॉस्पिटल के पास शंकर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंडी रोड स्थित शास्त्रीनगर फोकटपारा में नवरात्र पर माता के मंदिर व ज्योत जवारे का दर्शन कर लोगों से आशीर्वाद मांगा। इसी तरह वे जवाहर नगर स्थित अग्रसेन भवन व राजा तालाब स्थित अर्जुन नगर के दुर्गा प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां पुरंदर मिश्रा ने कहा, टिकट देकर भाजपा ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना अब हम सबकी जिम्मेदारी है ताकि राजधानी के लोगों को वार्डों के भीतर भी मूलभूत सुविधाएं मिलती रहे। यह गंभीर विषय है कि रायपुर अत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर पांच वर्षों से अबतक उपेक्षित हैं। शहर की जनता विधायक की निष्क्रियता से तस्त है, इसीलिए अब समय आ गया है कि सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।
………………………………..

Post navigation

Previous भूपेश की घोषणाएं उनकी सरकार के दाग दिखा रहीं- साव
Next भूपेश सरकार गरीबों को आवास दे रही है, तो भाजपाईयों के पेट में दर्द हो रहा है

Related Stories

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026

Recent Posts

  • 102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

You may have missed

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.