Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नगरनार प्लांट ही नहीं बस्तर से एक मुट्ठी मिट्टी भी ले जाने की ताकत बीजेपी में नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरनार प्लांट ही नहीं बस्तर से एक मुट्ठी मिट्टी भी ले जाने की ताकत बीजेपी में नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Abhinesh Pandey October 20, 2023

 

*जगदलपुर के चर्च मैदान में मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*जनता के सामने रखी कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं से मिली उपलब्धियाँ*

रायपुर/20 अक्टूबर 2023। जगदलपुर में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए बीजेपी के दावों पर करारा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह यह कहते तो हैं कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा, लेकिन उसका आदेश नहीं दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि नगरनार प्लांट क्या बस्तर से एक मुट्ठी मिट्टी भी ले जाने की ताकत बीजेपी के नेताओं में नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा, पांच साल पहले भी दावा किया गया था कि नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं होगा लेकिन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बनी समिति ने नगरनार प्लांट को निजी हाथों में बेचने का फैसला किया है। कल ही पांच कंपनियों के लोग नगरनार प्लांट का निरीक्षण करके गए हैं।

*भ्रष्टाचार पर बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क*

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गृह मंत्री भ्रष्टाचार करने वालों को उल्टा लटकाने की बात करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचारियों के नामांकन में आते हैं। रमन सिंह ने नान घोटाला, चिटफंड घोटाला किया, उनके बेटे का नाम पनामा केस में आया लेकिन गृह मंत्री कांग्रेस के लोगों को उल्टा लटकाने की बात कहते हैं। बीजेपी को छत्तीसगढ़ की जनता से कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ बदला लेना चाहते हैं।

*बुरे से बुरे दौर भी कांग्रेस के साथ खड़ा रहा बस्तर*

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, वह दौर भी हमने देखा है जब पहले लोग बस्तर आने से डरते थे। एक तरफ नक्सलियों की गोली और दूसरी तरफ पुलिस का खौफ होता था। बीजेपी की सरकार बस्तर के लोगों के साथ दुश्मन की तरह व्यवहार करती थी। फर्जी एनकाउंटर कराए जाते थे, फर्जी मुकदमों में जेल भेजा जाता था। आदिवासियों की जमीनें छीन ली जाती थीं। राशन दुकानें, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करा दिए जाते थे। किसानों को बाजार से लोन लेना पड़ता था। राशन 35 के बजाय 7 किलो कर दिया गया था। किसान अपनी उपज औने पौने दामों में बेचने को मजबूर थे। लेकिन बुरे से बुरे दौर में भी बस्तर की जनता ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया। 2018 में जब परिवर्तन का दौर आया तो कांग्रेस हर मुददे पर संघर्ष करती रही। उसका परिणाम यह रहा कि कांग्रेस बस्तर की 12 में से 11 सीटें जीती।

*डबल इंजन की सरकार में घटी किसानों की संख्या*

किसानों के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, बीजेपी की वादा खिलाफी के कारण उनकी सरकार में किसानों की संख्या घट गई। डबल इंजन की सरकर में प्रति एकड़ 15 के बजाय 10 क्विंटल धान खरीदी का फैसला किया गया। बोनस नहीं दिया गया। जबकि कांग्रेस की सरकार ने दो घंटे में किसानों का कर्ज माफ किया। कोदो, कुटकी, रागी का समर्थन मूल्य तय किया। भूमिहीन श्रमिकों के खाते में पैसे भेजने का काम किया। रमन सिंह की सरकार में 12 लाख किसान धान बेचते थे। कांग्रेस की सरकार में राजीव गांधी किसान योजना लागू की गई। बीते साल साढ़े 24 लाख किसानों ने धान बेचा। अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी तो किसानों की संख्या 26 लाख हो गई है।

*कांग्रेस ने बदली बस्तर की तस्वीर*

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर की तस्वीर बदलने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। स्वास्थ्य योजनाओं से बस्तर को मलेरिया मुक्त किया। सड़कें और पुल का जाल बिछाया गया। हर ब्लाक और गांवों को सड़कें बनाई गई हैं। घर घर बिजली पहुंचाई गई।

बीजेपी आई तो ओपीएस नहीं एनपीएस लागू करेगी

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बीजेपी आई तो पुरानी पेंशन बंद हो जाएगी और एनपीएस लागू किया जाएगा। बिजली बिल हाफ योजना बंद हो जाएगा। 35 किलो चावल मिलना बंद हो जाएगी। धान फिर से 20 क्विंटल के बजाय 10 क्विंटल खरीदा जाने लगेगा। धान का मूल्य 2640 रुपये मिलना बंद हो जाएगा।

 

 

Post navigation

Previous पुरंदर मिश्रा ने कहा- छत्तीसगढ़ का हृदय है उत्तर विधानसभा, यहां से पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी भाजपा
Next मूणत परिवहन मंत्री रहते भगवान राम, हनुमान और माता के नाम पर वसूली टोकन चलाते थे -सुरेन्द्र वर्मा

Related Stories

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 24, 2026
स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

You may have missed

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 24, 2026
स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 23, 2026
अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.