Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर पश्चिम विधानसभा से विस चुनाव प्रत्याशी विकास उपाध्याय कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सभी 20 वार्डों के मंदिरों में पहुँच पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर पश्चिम विधानसभा से विस चुनाव प्रत्याशी विकास उपाध्याय कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सभी 20 वार्डों के मंदिरों में पहुँच पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया

Abhinesh Pandey October 19, 2023

*विकास उपाध्याय ने पंचमी माता श्रृंगार के शुभ अवसर पर पण्डालों में पहुँचकर माता रानी का आशीर्वाद भी लिया*

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ राज्य के आगामी दिनों होने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः विकास उपाध्याय प्रत्याशी बनाये गए हैं, जिसके उपलक्ष्य में आज विकास उपाध्याय अपने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सर्वप्रथम अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम के सभी 20 वार्डों के मंदिरों में पहुँचकर हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की एवं कोटी-कोटी नमन कर उनसे आशीर्वाद भी लिये। वैसे तो विकास उपाध्याय हमेशा से धार्मिक आस्था एवं पूजा-पाठ में नियमित लगे रहते हैं, किन्तु आज का दिन वह भी नवरात्रि के पंचमी का विशेष दिन उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी मंदिरों में अपना शीष नवाने का संकल्प लिये और पूरे पश्चिम के मंदिरों में कार्यकर्ता एवं आमजनों के साथ उन्होंने पूजा-अर्चना कर आगामी दिनों होने वाले चुनाव में जनमानस का विश्वास बरकरार रखने हेतु आशीर्वाद भी लिये। साथ ही समस्त वार्ड के वरिष्ठजनों से भेंट मुलाकात कर सस्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किये।

आज विकास उपाध्याय अपने कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ सबसे पहले हनुमान मंदिर मच्छी तालाब गुढ़ियारी पहुँचकर श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तत्पश्चात् खमतराई के विभिन्न मंदिर, तत्पश्चात् शिव मंदिर, काली मंदिर, बालाजी मंदिर जनता कॉलोनी गुढ़ियारी, फिर शीतला मंदिर रामनगर, कबीर चौक रामनगर, उसके पश्चात् चिंताहरण गणेश मंदिर अग्रसेन चौक उसके बाद खाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी, फिर शताक्षी मंदिर ईदगाह भाटा तत्पश्चात् हटकेश्वर नाथ मंदिर महादेवघाट रायपुरा, फिर पंचधाम मंदिर हीरापुर, फिर अयप्पा मंदिर टाटीबंध, तत्पश्चात् गुरूद्वारा टाटीबंध पहुँचकर अपने संकल्प को पूर्ण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे दुगुनी ऊर्जा उनको मिल गई है। इसके साथ ही साथ विकास उपाध्याय ने वरिष्ठ जनों से भेंट मुलाकात कर उनका स्नेह भी पाया। विकास उपाध्याय आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के पण्डालों में पहुँचकर विराजमान माता रानी का आशीर्वाद भी लिये।

Post navigation

Previous पुरंदर मिश्रा की छवि क्षेत्र में एक समाजसेवी और लोकप्रिय जननेता की, उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ता डट जाएंः संजय
Next छत्तीसगढ़ में समृद्धि, संस्कृति और संसाधन को बेचने और बचाने की लड़ाई है -सुरेंद्र वर्मा

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.