Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पत्रकारों के लिए 6 दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकारों के लिए 6 दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कल

Abhinesh Pandey October 3, 2024

*पत्रकारों के लिए आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज*

– खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे उद्घाटन

– रायपुर प्रेस क्लब, रायपुर पुलिस और जनसंपर्क विभाग का संयुक्त आयोजन

– राजधानी एवं अन्य जिलों के 200 से अधिक पत्रकार ले रहे हिस्सा

रायपुर. रायपुर प्रेस क्लब, रायपुर पुलिस और छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए ‘सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप’ के नाम से राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे, पुलिस लाईन स्थित एकलव्य शूटिंग रेंज में किया जाएगा.

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा होंगे. अध्यक्षता हरिभूमि-आईएनएच समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन श्री सुनील रामदास, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रेसिडेंट कार्पोरेट अफेयर्स श्री प्रदीप टंडन, आईडीबीआई बैंक के महाप्रबंधक श्री आशीष त्रिपाठी मौजूद रहेंगे. प्रतियोगिता का आयोजन आईडीबीआई बैंक, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन, जिंदल स्टील एंड पावर के विशेष सहयोग से किया जा रहा है.

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के पत्रकारों के लिए पहली बार शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. शूटिंग के रोमांचक खेल है. पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने मैडल जीतने के बाद से खेल की लोकप्रियता और बढ़ी है.

श्री ठाकुर ने कहा कि पत्रकारों को इस खेल के रोमांच का अनुभव कराने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. रायपुर और अन्य जिलों के 200 से अधिक पत्रकार प्रतितियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. 6 दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 9 अक्टूबर को होगा।

Post navigation

Previous चेम्बर ने “आया त्यौहार चलो बाजार” अभियान के तहत आमजनों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने निवेदन किया
Next विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जवानों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न

June 30, 2026
रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम

June 30, 2026
Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai

June 29, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
  • Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai
  • इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
  • जामुन की गुठली ने युवक की सांस की नली की राह रोकी,रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इमरजेंसी ब्रोंकोस्कोपी से बचाई जान

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न

June 30, 2026
रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम

June 30, 2026
Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai

June 29, 2026
इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

June 29, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.