Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बंगाली समाज द्वारा 5 दिवसीय ‘बाल संस्कार पाठशाला’ का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बंगाली समाज द्वारा 5 दिवसीय ‘बाल संस्कार पाठशाला’ का आयोजन

Abhinesh Pandey May 21, 2026

 

रायपुर। कालीबाड़ी चौक स्थित बंगाली कालीबाड़ी के स्कूल प्रांगण में नवगठित बंगाली समाज छत्तीसगढ़ द्वारा 5 दिवसीय ‘बाल संस्कार पाठशाला’ का आयोजन किया गया है। 20 मई से 24 मई तक चलने वाले इस प्रात:कालीन आयोजन में 6 वर्ष से 13 वर्ष आयु के बालक-बालिकाओं को हिन्दू धर्म एवं बांग्ला संस्कृति से अवगत कराने का लक्ष्य सामने रखा गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्हें प्रतिदिन वैदिक मंत्र पाठ, पंचतंत्र–उपनिषद-महाभारत की कहानियों, महापुरुषों की जीवनी, टाइम मैनेजमेंट, मोबाइल के प्रयोग की सीमा, हेल्थ से जुड़ी अच्छी आदतें, एंकरिंग व कवितापाठ कला (आवृत्ति), व्यक्तित्व व कौशल विकास के आरंभिक टिप्स, पर्यावरण जागरूकता जैसे बहु आयामी विषयों का ज्ञान देते हुये संस्कारित करने का प्रयास किया जा रहा है। बंगाली समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री रंजन बनर्जी के मार्गदर्शन में चल रहे इस पहले आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के समर्पित लोगों की टीम द्वारा अभूतपूर्व उत्साह के साथ सेवाएँ दी जा रही है, जिसमें बंगाली कालीबाड़ी के अध्यक्ष श्री तन्मय चटर्जी तथा सचिव श्री पार्थ सरकार की भूमिका सराहनीय है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

समाज के सचिव श्री दिप्तेश चटर्जी ने बताया कि इस नि:शुल्क आयोजन में कुल 38 बच्चों द्वारा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दी जा रही है। इस आयोजन की रूपरेखा बनाने वाले तथा कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रतिभू बनर्जी ने इस आयोजन के पीछे की सोच के बारे में बात करते हुये कहा कि संस्कार बरसात में होने वाली झड़ी की तरह होता है। जिस प्रकार झड़ी का पानी जमीन में गहरे तक रिस कर भूजल को स्थायित्व देता है, उसी तरह कच्ची उम्र में मिला संस्कार व्यक्ति के जीवन में गहरे तक असर करता है। आयोजन के सपोर्ट टीम का दायित्व संभाल रहे श्री संजय राय ने बताया कि इन बच्चों के लिए प्रतिदिन पौष्टिक व स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था भी समाज द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम का समारोहपूर्वक समापन रविवार 24 मई को सुबह 10 बजे कालीबाड़ी परिसर में होगा। इस समापन समारोह का दायित्व संभाल रहे श्री विक्रमादित्य बोस तथा श्री सौम्यकांत बनर्जी ने बताया कि समारोह में रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम रायपुर के सचिव तथा वरिष्ठ सन्यासी स्वामी योगस्थानन्द जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति होगी।

 

Post navigation

Previous ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Next शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

Related Stories

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी
  • नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी

You may have missed

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

September 25, 2026
नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.