Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 5 जी सर्विस देश में लॉन्च करेंगे पहली अक्टूबर को पीएम मोदी
  • Feature
  • राष्ट्रीय

5 जी सर्विस देश में लॉन्च करेंगे पहली अक्टूबर को पीएम मोदी

Abhinesh Pandey September 30, 2022

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को 5 जी सर्विस देश में लॉन्च करेंगे। इस सर्विस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च करेंगे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित है। यह टेलीकॉम सेक्टर का सरकार के समर्थन वाला कार्यक्रम है। सर्विसेज फिलहाल कुछ सेलेक्टेड शहरों में लॉन्च होगी। कुछ सालों बाद इसे देशभर में फैलाएंगे।

एक अक्टूबर से ही एयरटेल वाराणसी में और जियो अहमदाबाद के एक गांव से 5जी सर्विस शुरू करेंगे। इस दौरान दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद रहेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल पीएम मोदी से 5जी सर्विस शुरू करने को लेकर कॉर्डिनेट करेंगे।

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों 5 जी स्पेक्ट्रम के लिए ऑक्शन कराए थे। तब टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को डेढ़ लाख करोड़ में 51,236 मेगा हर्ट्स स्पेक्ट्रम अलॉट हुआ था। ऑक्शन में 5जी ईकोसिस्टम को जल्द से जल्द डेवलप करने की मांग साफ तौर पर नजर आई थी। 5जी से 2035 तक इंडियन इकोनॉमी पर 450 बिलियन डॉलर (करीब 36.57 लाख करोड़ रुपए) का इम्पैक्ट होगा। ऑक्शन में जियो ने 88,078 करोड़ रुपए, तो वहीं एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपए के 5जी स्पेक्ट्रम खरीदे थे।
जियो दिवाली तक लॉन्च करेगा 5जी सर्विस—
जियो ने बीते दिनों कहा था कि वह दिवाली तक 5 जीसर्विस की शुरुआत करेगा। कंपनी दिवाली तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित कई प्रमुख शहरों में 5जी लॉन्च करेगी। दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी कवरेज होगा। वहीं एयरटेल भी इस अक्टूबर में 5जी सर्विस लॉन्च करेगी। 5जी में 4जी की तुलना में करीब 10 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी।

Post navigation

Previous नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत समोदा को प्रदान की एम्बुलेंस
Next वन विभाग के नये मुखिया होंगे संजय शुक्ला

Related Stories

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

You may have missed

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.