Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना

Abhinesh Pandey May 7, 2026

*रायपुर। हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 292 हज यात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए रवाना हो चुके हैं। हाजियों की रवानगी के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज हाउस नागपुर में हाजियों की रिपोर्टिंग कराई गई एवं हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग द्वारा किया गया। साथ ही हज हाउस में लगेज चेकइन कराया गया तथा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग एवं सदस्य मौलाना हसन अब्बास, मौलाना महताब ने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जिससे हज यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ। नागपुर एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों की सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। श्री मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया कि, राज्य के हज यात्री मदीना शरीफ में 8 दिन गुजारने के बाद मदीना शरीफ से मक्का शरीफ के लिए भी रवानगी शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि, इस वर्ष से हज यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए हाजियों को मदीना शरीफ से मक्का शरीफ के लिए भारतीय हज मिशन द्वारा बुलेट ट्रेन से यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे हाजियों की यात्रा और अधिक आरामदायक हो रही है।*

Post navigation

Previous नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
Next सुशासन तिहार: उलखर और बड़े नावापारा में उमड़ा जनसैलाब

Related Stories

लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…

May 8, 2026
बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026
पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल

May 8, 2026

Recent Posts

  • लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…
  • बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी
  • पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल
  • उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल
  • VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार बोले – जनसंख्या असंतुलन देश के लिए गंभीर चिंता, समान नागरिक संहिता और जनगणना पर विशेष जोर…

You may have missed

लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…

May 8, 2026
बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026
पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल

May 8, 2026
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल

May 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.