Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश व 2024 में देश जीतेगी भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश व 2024 में देश जीतेगी भाजपा

Abhinesh Pandey February 9, 2023

 

= बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

= भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप व बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय ने ली पत्रवार्ता

जगदलपुर |
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद बस्तर से करने जा रही हैं | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा 11 फरवरी को बस्तर पहुँच कर चुनावी रण का आगाज करेंगे | 2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश और 2024 में देश में विजय श्री पाने का लक्ष्य भाजपा ने तय किया है और जीत का परचम लहरायेंगे | भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप व बस्तर संभागीय प्रभारी संतोष पाण्डेय ने पत्र वार्ता में उपरोक्त बातें कहीं |

भाजपा जिला कार्यालय में श्री कश्यप व श्री पाण्डेय ने कहा कि 11 फरवरी को सुबह 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जगदलपुर पहुँचेंगे | राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उनके भव्य स्वागत व अभिनंदन की तैयारियां की जा रही हैं | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा पहले स्थानीय मांई दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे, उसके बाद डिमरापाल में केन्द्र की मोदी सरकार के घोषणा स्वरूप 200 करोड़ की लागत से बन रहे सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का अवलोकन करने जायेंगे | दोपहर 1:30 बजे श्री नड्डा लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे |

नेताद्वय ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए श्री नड्डा ने बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की नींव रखने के लिये सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल को स्वीकृति दी थी और दक्षिण बस्तर के सुदूर क्षेत्र जावंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया था | बस्तर के निवासी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते जगत प्रसाद नड्डा के कार्यों के आभारी हैं |

केदार कश्यप व संतोष पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के विकास के लिये सतत कार्य कर रही है | आगामी विधानसभा सभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा जीत का डंका बजायेगी और अगले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में देश वासियों के आशीर्वाद से भाजपा पुनः विजय श्री हासिल करेगी | राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के बस्तर प्रवास से कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है | बस्तर से भाजपा चुनावी रणभेरी फूंक रही है, जिसकी गूंज समूचे छत्तीसगढ़ में सुनायीं देगी |

पत्र वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, जगदलपुर विधानसभा प्रभारी निखिल राठौर, विद्या शरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी उपस्थित थे |
__________________

Post navigation

Previous ग्रीन आर्मी द्वारा 15 जोन पदाधीकारीयों का शपथ ग्रहण सम्पन्न
Next कांग्रेस महाधिवेशन स्थल पर टेंट सिटी निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.