Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कुशालपुर रामलीला मैदान बना नशेड़ियों का अड्डा, रहवासी खौफ में; पुलिस प्रशासन तुरंत करे सख्त कार्रवाई: – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर रामलीला मैदान बना नशेड़ियों का अड्डा, रहवासी खौफ में; पुलिस प्रशासन तुरंत करे सख्त कार्रवाई: – मनोज सिंह ठाकुर

Abhinesh Pandey July 7, 2026

 

​रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुशालपुर के ऐतिहासिक रामलीला (दशहरा) मैदान में इन दिनों असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा इस कदर बढ़ गया है कि आसपास के नागरिकों का जीना दूभर हो चुका है। इस गंभीर समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सदस्य (छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल) एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से तत्काल इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

​मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि कुशालपुर का रामलीला मैदान, जो सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र होना चाहिए, वह वर्तमान में नशेड़ियों के संरक्षण स्थल में तब्दील हो चुका है। दिन ढलते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का डेरा जम जाता है। देर रात तक शराब पीना, नशीले पदार्थों का सेवन करना, आपस में खूनी संघर्ष करना और अत्यंत गंदी व अश्लील गाली-गलौज करना यहाँ की रोज की कहानी बन चुकी है।

​रहवासियों में डर का माहौल, बहन-बेटियों का निकलना मुश्किल

मैदान के चारों ओर घनी बस्ती और रहवासी इलाका है। इस दूषित माहौल के कारण स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भारी दहशत का माहौल है। शाम के बाद महिलाओं और बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना असुरक्षित हो गया है। विरोध करने पर ये नशेड़ी विवाद और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, जिससे क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

​पुलिस प्रशासन से तत्काल एक्शन की मांग

मनोज सिंह ठाकुर ने रायपुर पुलिस और पुरानी बस्ती थाना प्रभारी से पुरजोर मांग की है कि:

​रामलीला मैदान में तत्काल पुलिस की गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए।

​शाम होते ही मैदान के भीतर और आसपास जुटने वाले संदिग्धों की कड़ाई से धरपकड़ की जाए।

​यहाँ स्थाई रूप से पुलिस पॉइंट या शाम के वक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि इस जमवाड़े को जड़ से खत्म किया जा सके।

 

​मनोज सिंह ठाकुर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता

पूर्व सदस्य, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल

रायपुर, छत्तीसगढ़

मो. नंबर: 9425203728

Post navigation

Previous सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन
Next पेण्ड्रीडीह चौक-नेहरू चौक मार्ग के लिए निविदा को मंजूरी

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.