Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 16 मार्गों पर दौड़ेंगी सिटी बसें, शहर से बाहर चलाने का विवाद सुलझा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

16 मार्गों पर दौड़ेंगी सिटी बसें, शहर से बाहर चलाने का विवाद सुलझा

Abhinesh Pandey September 12, 2022

रायपुर। शहर से बाहर सिटी बस नहीं चलाने का विवाद परिवहन मंत्री मो. अकबर की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभागार में हुई बैठक के बाद सुलझ गया है। रायपुर से दुर्ग के बीच चलने वाली आठ एसी सिटी बसों की जगह अब 5, रायपुर से खरोरा के बीच आठ नान एसी बसों की जगह छह बसें चलेंगी। वहीं शहर के 16 मार्गों पर मनीष ट्रेव्हस की सिटी बसें जल्द ही दौड़ते हुए नजर आएंगी।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सिटी बसों को निगम क्षेत्र से बाहर न चलाने पर अड़े मनीष ट्रेव्हस के संचालक का कहना था कि रायपुर से दुर्ग के अलावा अन्य जिलों के लिए सिटी बस नहीं चलेगी। रायपुर से अन्य जिलों में सिटी बस चलाने का मामला जिले की कमेटी तय करेगी। रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक पांच एसी सिटी बसों का संचालन प्रति बस दो फेरों के लिए किया जाएगा। रायपुर एयरपोर्ट से तेलीबांधा चौक, भाठागांव बस स्टैंड, पावर हाउस, नेहरू नगर चौक और दुर्ग रेलवे स्टेशन तक बसें चलेंगी। इसी तरह से दुर्ग रेलवे स्टेशन से निर्धारित मार्ग से बसें वापस रायपुर लौटेंगी। इसका निर्णय परिवहन मंत्री मो. अकबर की अध्यक्षता में बस संचालक और नगर निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठ में तय कर लिया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक में जो निर्णय लिया गया है उसके मुताबिक रायपुर से दुर्ग के बीच चलने वाली आठ एसी सिटी बसों को लेकर विवाद था। बैठक में सर्वसम्मति से इसकी संख्या घटाकर पांच कर दी गई। इसी तरह रायपुर से खरोरा के बीच आठ नान एसी बसों की संख्या अब घटाकर छह कर दी गई है। तीन बसों को माना से स्टेशन तक चलाने का फैसला लिया गया है। अन्य मार्गों पर पहले की तरह की सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। बसें निर्धारित स्टापेज पर ही यात्रियों को बैठाने के साथ उतारेगी। बीच में बस रोककर यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा।
इन मार्गों पर दौड़ेंगी सिटी बसें
रायपुर रेलवे स्टेशन से कुम्हारी बस्ती, घड़ी चौक वाया कुम्हारी चौक
रायपुर रेलवे स्टेशन से माना एयरपोर्ट वाया घडी चौक, माना कैंप
रायपुर रेलवे स्टेशन से मंदिर हसौद, नवागांव, पलौद, कोटनी
रायपुर रेलवे स्टेशन से पंडारी बस स्टैंड, अवंति चौक, मोवा, जीरो पाइंट, विधानसभा, दोंदे, खरोरा तिगड्डा
रायपुर रेलवे स्टेशन से फाफाडीह सिलियारी स्टेशन
रायपुर रेलवे स्टेशन से फाफाडीह, भनपुरी, उरला, कुम्हारी
रायपुर एयरपोर्ट से टाटीबंध चौक, यहां से भिलाई, दुर्ग बस स्टैंड
रायपुर रेलवे स्टेशन से घडी चौक, मैग्नेटो माल, एमएम फन सिटी, भानसोज
रायपुर रेलवे स्टेशन से घडी चौक, माना बस्ती, रावतपुरा कालेज, चंपारण

रायपुर रेलवे स्टेशन से तेलीबांधा, मंदिर हसौद, कुरुद, चंद्रखुरी
रायपुर रेलवे स्टेशन से धरसींवा, खैरखुंट, सुंगेरा
रायपुर रेलवे स्टेशन से नवा रायपुर मंत्रालय, संचालनालय वाया जोरा
रायपुर रेलवे स्टेशन से नवा रायपुर मंत्रालय, संचालनलय वाया माना बस्ती चौक, नगर घड़ी, पचपेड़ी नाका, टाटीबंध
रायपुर एयरपोर्ट से तेलीबांधा चौक, कुम्हारी, चरौदा, भिलाई-3, पावर हाउस, नेहरू नगर, दुर्ग बस तक स्टैंड (एसी बस)।
रायपुर रेलवे स्टेशन से पंडरी बस स्टैंड, विधानसभा, मांढर, सिलियारी
रायपुर रेलवे स्टेशन से भाठागांव बस स्टैंड

Post navigation

Previous खराब मौसम के कारण नहीं निकलेगी आज झांकी
Next सुको में नॉन घोटाले की सुनवाई एक हफ्ते आगे बढ़ी

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.