Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 15 वर्षों की कमीशन खोरी के बाद बेरोजगार हो चुके रमन और राजेश मूणत को हर जगह बेरोजगारी दिखाई दे रही है -आरपी सिंह
  • छत्तीसगढ़

15 वर्षों की कमीशन खोरी के बाद बेरोजगार हो चुके रमन और राजेश मूणत को हर जगह बेरोजगारी दिखाई दे रही है -आरपी सिंह

Abhinesh Pandey January 12, 2022

 

रायपुर/12 जनवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने बयान जारी करते हुए यह कहा है कि छत्तीसगढ़ में युवाओं की बरोजगारी दर कम हुयी है। लेकिन भाजपाई बरोजगार हो गये है इसलिये भाजपा को सरकार के रोजगार के दांवो पर भरोसा नहीं हो रहा। 15 वर्षों तक कमीशन खोरी और मलाई चाटने के खेल में शामिल रहे भाजपाइयों को अब जनता ने बेरोजगार कर दिया है यही वजह है कि रह-रहकर उनके मन में पुरानी यादें कचोट रही है और कमीशनखोरी के सुनहरे दिनों की याद दिला रही हैं। भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ डूबे भाजपाइयों को हर दिन अपनी बेरोजगारी का एहसास हो रहा है। यही वजह है कि अपने अनुभवों को बयान के रूप में भाजपाई सार्वजनिक कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी की सरकार ने रोजगार के अवसर सभी क्षेत्रों में समान रूप से उपलब्ध कराएं हैं। चाहे कृषि हो उद्योग हो बागवानी हो या सरकारी नौकरियों में भर्ती हो सभी जगह युवाओं के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध है। शिक्षाकर्मियों का नियमितीकरण नियमित शिक्षकों की भर्ती पुलिस की भर्ती सब इंजीनियर की भर्ती वन विभाग की भर्ती खाद्य विभाग की भर्ती लगभग सभी शासकीय विभागों में नियमित पदों पर भर्तियां हुई हैं और यह प्रक्रिया अभी भी चालू है। पिछले 3 वर्षों में जितनी सरकारी नौकरियां युवाओं को मिली। उतनी नियुक्तियां रमन सिंह के किसी एक कार्यकाल में कभी नहीं हुई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस के रोजगार के आंकड़े को स्वीकार कर लिया है अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी रमन सिंह के पदचिन्हों पर चलकर आज के सच को स्वीकार करें कि भाजपा शासन काल में बेरोजगारी दर 22 फीसदी थी जो कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में सिर्फ दो प्रतिशत रह गई है। यदि केंद्र की मोदी भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ से राजनीतिक भेदभाव न कर रही होती तो बेरोजगारी दर शून्य प्रतिशत पर पहुंच जाती। जो पूरे देश में एक कीर्तिमान होता। लेकिन तब भी भूपेश बघेल सरकार ऐसा नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रही है जो महात्मा गांधी के रामराज की संकल्पना पर आधारित है।

 

Post navigation

Previous झूठ बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रही छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार:भाजपा
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर दो पूर्व सरपंचों सहित आधा दर्जन भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रवेश किया

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.