Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद फिर मनायेंगे दिवाली – प्रमोद दुबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद फिर मनायेंगे दिवाली – प्रमोद दुबे

Abhinesh Pandey October 21, 2022

00 *मोदी के जुमले ने बढ़ायी महंगाई,हर आदमी हलाकान*
रायपुर। हिमाचल प्रदेश में दिवाली त्यौहार के बीच चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है इसलिए कि त्यौहार के बाद काफी कम समय रह जायेगा प्रचार के लिए। त्यौहारी व्यस्तता के बावजूद कांग्रेस नेताओं को सुनने के लिए काफी बड़ी संख्या में हर जगह लोग पहुंच रहे हैं,क्योकि बढ़ती महंगाई में मोदी के जुमले ने ऐसा तड़का लगा दिया है लोग खासे परेशान हैं। हर घर परिवार का बजट बिगड़ गया है इसलिए वे भी परिवर्तन चाह रहे हैं। कांग्रेस नेता भरोसा दिला रहे हैं कि जीत के बाद एक बार फिर दिवाली मनायेंगे,और वह होगा खुशियों भरी आतिशबाजी के साथ। कांग्रेस नेता अपने साथ छत्तीसगढ़ में हुए कामकाज का पूरा लेखा जोखा ले गए हैं,जो हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है।
मंडी विधानसभा के लिए नियुक्त चुनाव प्रभारी रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे अपने साथ गौठान के गोबर से बने दिये लेकर गए हैं और लोगों को सौजन्य बांट भी रहे हैं,यह भी बता रहे हैं कि यही गोबर और उनसे तैयार अन्य उत्पाद छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आय का जरिया बन गया है,और यह सब वहां के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की देन है। कई अन्य योजनाएं हैं जो आप सब के लिए रोजगार उपलब्ध करायेंगे। कांग्रेस ने इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल भी किया है। यह तब साकार होगा जब यहां कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। महंगाई केवल एक प्रदेश की बात नहीं हैं बल्कि पूरे देश में न केवल अर्थव्यवस्था को संक्रमित कर दिया है बल्कि आम आदमी का चौका-चूल्हा प्रभावित कर दिया है। इसलिए परिवर्तन की बयार हिमाचल से शुरू करें और जब लोकसभा का चुनाव आए तो इसे पूरे देश में अमली जामा पहनायें। चुवान प्रचार के दौरान महंगाई से त्रस्त लोगों का आक्रोश भी साफ नजर आ रहा है। श्री दुबे ने सह-चुनाव प्रभारी विजय साहू और कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर के साथ कई जगहों पर सभा ली और कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा। सभा में जुटी भीड़ ने भी वादा किया कि कांग्रेस की जीत के बाद फिर मनायेंगे दिवाली।

Post navigation

Previous रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल: हर्निया के प्रति जागरूकता हेतु 60 दिवसीय अभियान
Next छत्तीसगढ़ ओलंपिक का विरोध भाजपा का छत्तीसगढ़िया विरोधी चरित्र – सुरेंद्र वर्मा

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.