Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने हेल्थ एक्सपो का किया अवलोकन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने हेल्थ एक्सपो का किया अवलोकन

Abhinesh Pandey June 15, 2023

मेडिकल एवं लैब उपकरणों की खासियतों की ली जानकारी, मशीनों का डेमो भी देखा

 

सभी स्टॉलों में जाकर मेनुफेक्चरर्स, सप्लायरों और सेवा प्रदाताओं से की चर्चा

 

रायपुर. 15 जून 2023

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित हेल्थ एक्सपो (Medex-2023) का अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडियन मेडिकल एशोसिएशन (IMA), इंडियन डेंटल एशोसिएशन (IDA) और एशोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स – इंडिया (AHPI) के छत्तीसगढ़ चैप्टर के सहयोग से इस तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है।

14 जून से 16 जून तक चलने वाली इस एक्सपो में मेडिकल उपकरण, लैब उपकरण, मेडिकल फर्नीचर, मेडिकल क्लोदिंग (Clothing) तथा कन्ज्युमेबल्स (Consumables) बनाने और इनकी आपूर्ति करने वाली देश-विदेश की नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मानव संसाधन एवं अन्य सेवा प्रदाता कंपनियों ने भी यहां अपने स्टाल लगाएं हैं। प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों और निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही अनेक जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा भी यहां स्टॉल लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने हेल्थ एक्सपो के अवलोकन के दौरान यहां प्रदर्शित मेडिकल एवं लैब उपकरणों के उपयोग, कीमत और खासियतों की जानकारी ली। उन्होंने मशीनों का डेमो भी देखा। श्री सिंहदेव ने सभी स्टॉलों में जाकर मेनुफेक्चरर्स, सप्लायरों और सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। उन्होंने एक्सपो में भाग लेने वाली सभी कंपनियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां एक छत के नीचे अलग-अलग तरह के मेडिकल उपकरणों और मशीनों के बारे में जानकारी मिल रही है। अस्पतालों में उपयोग होने वाली अलग-अलग कंपनियों के उपकरणों का डेमो भी यहां देखा जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सपो में भाग ले रही कंपनियों से कहा कि प्रदेश में मेडिकल उपकरणों, कन्ज्युमेबल्स और दवाईयों की आपूर्ति के लिए मेनुफेक्चरर व सप्लायर फ्रेंडली व्यवस्था बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इससे इनकी आपूर्ति में तेजी आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े वेंडर्स को भी सहुलियतें होंगी। श्री सिंहदेव के हेल्थ एक्सपो के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और इंडियन मेडिकल एशोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता भी साथ थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति हेतु व्यापक जन-जागरण अभियान आरंभ करने के दिए निर्देश
Next छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के दल ने राष्ट्रपति से की भेंट-मुलाकात

Related Stories

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

You may have missed

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.