Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्टेट बैंक प्रमुख डीजीएम राकेश यादव का अभिनंदन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्टेट बैंक प्रमुख डीजीएम राकेश यादव का अभिनंदन…

Abhinesh Pandey August 7, 2022

रायपुर।

अतिथि देवो भव: की परंपरा का अनुपालन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की सक्रिय महिला सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आज, रविवार 07 अगस्त 2022 को स्टेट बैंक रायपुर अंचल प्रमुख श्री राकेश यादव जी उप महाप्रबंधक से, पदभारग्रहण पश्चात सौजन्य भेंट के दौरान पटका पहना, चंदन रोली लगा पुष्पगुच्छ दे उनका अभिनंदन किया गया। तदउपरान्त आशीर्वाद स्वरुप उन्हें यादवों के इष्टदेव श्री कृष्णजी के छायाचित्र रूपी स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।।

महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि हमारे नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनगढ़ जी मूल रूप से राजस्थान के हैं एवं संयोगवश श्री राकेश यादव जी की जन्मस्थली भी झुंझुनू ही है। ज्ञात हो कि श्री राकेश यादव, एलएचओ भोपाल से स्थानांतरित होकर रायपुर आए हैं। अपने उदबोधन में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से अपील की कि वे स्टेट बैंक की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले कर जरूरतमंदों तक सकारात्मक सूचनाएं पहुंचाएं। विशेषकर शिक्षा ऋण के माध्यम से यादव समाज के अशिक्षित तबके एवं अंतिम व्यक्ति तक का उन्नयन करें ।।

इस दरमियान 15 अगस्त 2022 को महासंघ के कार्यालय में आयोजित होने वाले आजादी के अमृत महोत्सव में श्री यादव जी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर महिला शक्ति से श्रीमती मधु यादव, श्रीमती एकता यादव, स्मिता यादव, किरण यादव, स्वीटी ठेठवार, अरुणा यादव, दीपा यादव, रिंकी यादव, अनीता यादव आदि उपस्थित थे। अन्य गणमान्य में अध्यक्ष श्री राम मणि यादव जी, श्री रजनीश यादव, सी.ए. श्री ऋषि यादव, डॉक्टर संजय यादव, श्री रविंद्र सिंह, श्री देव यादव, श्री सुशील यदु, श्री रामकुमार यादव, श्री राहुल यादव, श्री राजीव यादव , श्री राजेश यादव, श्री शशिकांत यादव, श्री हेमंत यादव, श्री सुजीत सिंह, जितेंद्र बहादुर यादव, श्री मनोज गोपाल, श्री रविकांत यादव, प्रभाकर यादव, श्री बसंत यादव, सी.ए.मुकेश यदु, श्री अजय यादव, श्री ऐश्वर्य यादव, डॉ. नरसिंह यादव आदि बंधुवर उपस्थित थे ।

Post navigation

Previous राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल होंगी राज्यपाल अनुसुईया उईके
Next भारतीय शटलर सिंधु ने जीता स्वर्ण

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.