Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सोनमती ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, मशरूम की खेती कर कमाए 7 लाख रुपये
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सोनमती ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, मशरूम की खेती कर कमाए 7 लाख रुपये

Abhinesh Pandey January 3, 2023

रायपुर, 03 जनवरी 2023

 

हौसले और हुनर को निखरने के लिए अवसर की तलाश होती है। छत्तीसगढ़ की मेहनती महिलाओं को ऐसा ही अवसर गौठानों में बनाए गए मल्टीएक्टिविटी सेंटर दे रहे हैं। इससे वे आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। इन्हीं में से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम बसन्तपुर के गौठान में संचालित सामुदायिक बाड़ी में काम करने वाली आकाश महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती सोनमती कुशवाहा भी हैं, जिन्होंने मशरूम उत्पादन कर पिछले 3 वर्षों में 7 लाख रुपये कमाए हैं। इससे उनमें न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि वह परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पाने में सक्षम हो गई हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा हमेशा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की रही है। इसके लिए गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन के लिए प्रशिक्षण दे कर स्वावलंबन की राह बताई जा रही है।
इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में महिला समूहों को उद्यान विभाग द्वारा प्रशिक्षण, मार्गदर्शन देकर मशरूम उत्पादन हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग द्वारा मशरूम की खेती के लिए आवश्यक सामग्री जैसे- बीज, पॉलीथीन बैग्स, चाक पाउडर भी महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे बसन्तपुर गौठान के सामुदायिक बाड़ी में कार्यरत आकाश महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी अब मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन और कश्मीरी मिर्च का उत्पादन कर स्वावलंबी बन रही हैं।
आकाश महिला समूह की सदस्य श्रीमती सोनमती कुशवाहा बताती हैं कि पहले वे सामान्य खेती-बाड़ी करके जीवन यापन करती थीं। इससे उन्हें परिवार के पालन-पोषण, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च वहन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना के तहत बसन्तपुर में गौठान खुला और बिहान के माध्यम से जुड़ने का मौका मिला। इसके बाद गौठान में उन्हें उद्यान विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन, कश्मीरी मिर्च की खेती, मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया।
समूह से लोन लेकर घर पर ही शुरू की मशरूम खेती
श्रीमती सोनमती कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने समूह से 60 हजार रुपये का लोन लेकर घर पर ही मशरूम की खेती की और शुरुआती दौर में ही 2 लाख रुपये की आमदनी हुई। इससे उनके हौसले को नई उड़ान मिली। इसके बाद उन्होंने मधुमक्खी पालन और कश्मीरी मिर्च की खेती का कार्य भी प्रारंभ किया और मधुमक्खी पालन से उन्होंने 60 किलोग्राम शहद का उत्पादन कर 70 हजार रूपए आर्थिक आमदनी प्राप्त की। श्रीमती कुशवाहा ने बताया कि मशरूम की खेती से प्रतिदिन 20 से 30 किलो मशरूम का उत्पादन हो रहा है, जिसे बेचकर विगत 3 वर्षों में 7 लाख रुपये की आय अर्जित की हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं।

Post navigation

Previous सरकार में रहते हुए कांग्रेस का रैली करना ये साबित करता है वो आरक्षण के नाम पर केवल नाटक कर रहे है – भाजपा
Next विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा अन्तर्गत शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38 में अनेकों विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.