Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सवारी ऑटो संचालन के संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों की ली गई बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सवारी ऑटो संचालन के संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों की ली गई बैठक

Abhinesh Pandey December 3, 2022

 

*नगर निगम आयुक्त एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से बैठक लेकर यूनियन के समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन*

रायपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित किए जाने हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर में संचालित होने वाले सवारी ऑटो एवं ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों का बैठक नगर निगम कार्यालय रायपुर में आयोजित किया गया।
उक्त बैठक *आयुक्त, नगर पालिक निगम श्री मयंक चतुर्वेदी एवम् उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह व श्री सुशांतो बनर्जी* द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए जाने हेतु ऑटो वाहन संचालन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई जिसमें निम्नलिखित बातों पर ऑटो चालकों द्वारा पालन करने में अपनी सहमति दी गई:-

*01. शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सवारी चढ़ाना एवम् उतारना प्रतिबंधित होगी, ऐसा करते पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। चौक से 100 मीटर दूर ही सवारी चढ़ा एवं उतार सकेंगे।*

*02.नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा स्थान चिन्हांकित कर ऑटो स्टैंड निर्माण किया जाएगा जिसमें चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा दी जायेगी।*

*03. ऑटो चालकों को वाहन का सम्पूर्ण दस्तावेज ok रखना अनिवार्य होगा, कागजात में कमी पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी*!

*04. ऑटो वाहन के सामने सीट पर सवारी नहीं बैठेंगे ना ही ओवरलोड सवारी बैठाएंगे, ऐसा करते पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी*।

*05. यात्रा के दौरान सवारियों का सामान छूट जाने पर तत्काल नजदीकी थाने में जमा करना होगा।*

बता दें कि *शहर की सुगम यातायात व्यवस्था को सबसे ज्यादा ऑटो चालकों द्वारा प्रभावित किया जाता है जो ज्यादा सवारी की होड़ में नियमों की अवहेलना करते हैं जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना निरंतर बनी रहती है। साथ ही यात्रियों से दुर्व्यवहार, अधिक किराया वसूली* एवम् अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों का बैठक लेकर उनके समस्याओं का समाधान कर शुग म सुरक्षित ऑटो संचालन व्यवस्था बनाने निर्देश दिए गए।*

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों का बैठक लिया गया जिसमें शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित किए जाने हेतु नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने, प्रमुख चौक चौराहों पर सवारी नहीं बैठाने, सामने की सीट पर सवारी नहीं बैठाने तथा क्षमता से अधिक सवारियां नही बैठाने वाहन के कागजात समय पर दुरुस्त करने तथा यात्रा के दौरान समान छूट जाने पर तत्काल नजदीकी थाने में जमा करने निर्देशित किया गया। साथ ही नगर *निगम एवं यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर के भीतर ऑटो स्टैंड निर्माण हेतु संयुक्त रूप से भ्रमण कर स्थान चिन्ह अंकित कर ऑटो स्टैंड का निर्माण किया जाएगा जिसमें चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था करना* बताया गया।

उक्त बैठक में *ऑटो यूनियन के अध्यक्ष श्री कमल पांडे,उपाध्यक्ष श्री सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष संदीप नपित, अभिषेक जगत, विवेक मिश्रा एवं रशीद खान उपस्थित हुए* जिनके द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए जाने हेतु बैठक में हुई चर्चा अनुसार दिए गए निर्देशों का पूर्णत पालन करने में अपनी सहमति दी गई।

Post navigation

Previous बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदेभारत ट्रेन 11 से
Next भारतीय संस्कृति, संस्कार व धर्म तथा नैतिकता के विरुद्ध काला कानून लिव इन रिलेशनशीप कानून का सभी सनातनी हिन्दुओं को विरोध करना चाहिए – मनोज सिंह ठाकुर

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.