Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सरकार ने जनता के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा खो दिया- ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार ने जनता के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा खो दिया- ठोकने

Abhinesh Pandey October 20, 2022

कांग्रेस में पतझड़ का मौसम आने वाला है- भाजपा

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने स्थानीय विधायक से तौबा करते हुए सरायपाली ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी से पलायन शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो रहा है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी में हजारों हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने कहा कि अब तक देश भर में कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और अब छत्तीसगढ़ में उसके मैदानी कार्यकर्ता हाथ खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ दो राज्यों में सत्ता में है और अब कार्यकर्ताओं तक की उम्मीदें तोड़ने के कारण वह पूरे देश में सत्ताविहीन होने जा रही है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने न केवल जानता की उपेक्षा की है बल्कि उसके कार्यकर्ता भी कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। वास्तव में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की करारी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस वजह से अब कोई कांग्रेस में रहना नहीं चाहता। साथ ही कांग्रेस की राज्य सरकार ने जो कृत्य किए हैं, जिस प्रकार से भ्रष्टाचार के मामले सामने आये हैं, आदिवासियों का आरक्षण छीना गया है, उससे भी कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज हुई है। मंत्रियों, विधायकों के बाद अब कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ साथ अपने कार्यकर्ताओं का भी विश्वास खो दिया है। चुनाव निकट आते ही कार्यकर्ताओं का पलायन इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। अभी तो पार्टी शुरू हुई है। आने वाले दिनों में कांग्रेस में पतझड़ का मौसम आने वाला है। कांग्रेस में जैसी भगदड़ 2003 के चुनाव के पहले मची थी, उससे बड़ी भगदड़ 2023 के चुनाव के पहले मचेगी।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जो सड़क के गड्ढे भरने लेगा ऋण- राजेश मूणत
Next अंतरराष्ट्रीय पोषण वर्ष 2023 के उपलक्ष में भारतीय खाद्य निगम के द्वारा फोर्टिफाइड राइस के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.