Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरकारी नौकरी व नियमितिकरण के मुद्दे पर विपक्ष का सदन से वाकआउट
  • छत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी व नियमितिकरण के मुद्दे पर विपक्ष का सदन से वाकआउट

Abhinesh Pandey March 8, 2022

 

बढ़ते अपराध पर विपक्ष के विधायकों ने जतायी चिंता
रायपुर। सदन में सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने वाकआउट किया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकारी पदोंं पर युवाओं की भर्ती का मुद्दा उठाया। यह भी कहा कि अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए 2020 के बाद कमेटी की बैठक नहीं हुई।
नेता प्रतिपक्ष धरमालाल कौशिक ने पूछा होर्डिंग्स  में 5 लाख नौकरियों का विज्ञापन छपवाया गया हैं। क्या इतने युवाओं को नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा नौकरी केवल शासकीय नहीं होता है। अब तक 20 हजार 291 लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सचिवों की कमेटी की बैठक 9 जनवरी 2020 को हुई थी। कमेटी ने विधि विभाग से अभिमत मांगा है। अभिमत अभी अपेक्षित है। 33 विभागों की जानकारी आ गई है। बाकी विभागों से जानकारी आनी बाक़ी है.

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कौशिक ने पूछा कि जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक छत्तीसगढ़ शासन में कितने व्यक्तियों को प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियमित रूप में नवीन नियुक्ति दी गई है। साथ ही पूछा कि क्या यह सही है, कि अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है? यदि हां, तो कब? उस समिति में कौन-कौन सदस्य हैं? समिति के बैठक कब हुई है? समिति द्वारा क्या अनुशंसा की गई है? इस समिति को कब तक अपनी रिपोर्ट देनी थी? सरकार के नौकरी देने के लिए 33 विभागों की जानकारी आने और शेष विभागों की जानकारी आने की जानकारी दी गई।
विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा सदन में 2019 में एजी को लिखे पत्र का जवाब नहीं दिया गया। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में विधायक अजय चंद्राकर और रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रदेश में बढ़ती आनलाइन ठगी के मामले में गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा,साइबर ठगी के मामले में गृह विभाग संवेदनशील हैं। सात प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया हैं। साहू ने कहा राज्य के पुलिस अधिकारियों को साइबर क्राइम रोकने विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट का गठन किया है। अजय चंद्राकर ने कहा जो अपराध अभी बताए गए वो प्रदेशभर से हैं, लेकिन आपने प्रदेश में केवल तीन साइबर सेल खोले हैं। उनको क्या सुविधाएं दी गयी, क्या सेटअप है और क्या कोई टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।

 

Post navigation

Previous लड़कियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाए : डॉ.किरणमयी नायक
Next अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में युवतियों ने सीखी आत्मरक्षा के तकनीकी

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.