Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सफाई कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना भूपेश सरकार के अन्याय का एक और प्रमाण:केदार गुप्ता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफाई कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना भूपेश सरकार के अन्याय का एक और प्रमाण:केदार गुप्ता

Abhinesh Pandey April 7, 2023

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफलताओं का शर्मनाक रिकार्ड बनाती जा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कुनीतियों और वादाखिलाफी ने हर वर्ग को त्रस्त और आंदोलित कर दिया है। श्री गुप्ता ने कहा कि अब प्रदेश की स्कूलों के 43 हजार सफाई कर्मचारियों का हड़ताल पर चले जाना प्रदेश सरकार की नाकामी का ताजा प्रमाण है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्कूली बच्चों को स्कूलों में साफ सफाई करनी पड़ रही है! इन सफाई कर्मचारियों का मानदेय आज भी 2000 से 2400 रुपए ही है जबकि सत्ता संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन कर्मचारियों को कलेक्टर गाइडलाइन के मुताबिक मानदेय देने का वादा किया था, लेकिन साढ़े 4 साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार ने इस वादेएस को पूरा नहीं किया। श्री गुप्ता ने कहा कि यह ‘स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत’ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना का खुला मखौल उड़ाना है। उन स्कूलों में, जहां बच्चे पढ़ाई करते हुए नवाचार सीखते हैं, गंदगी फैल रही है और बच्चों को सफाई करनी पड़ रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल तक में सफाई कर्मचारियों के प्रति अपनी बदनीयती का परिचय प्रदेश की बघेल सरकार ने दिया था। भाजपा सफाई कर्मचारियों की मांग का पूरा समर्थन करती है और भूपेश सरकार से मांग करती है कि इन सफाई कर्मचारियों का मानदेय तत्काल बढ़ाया जाए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के आंदोलनों के कारण स्कूली शिक्षा के स्तर में गिरावट आ रही है। कभी शिक्षा कर्मी आंदोलन करते हैं तो कभी मध्याह्न भोजन व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करते हैं। इन सबका असर अंततः बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस पर गंभीर होकर ध्यान देना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर नहीं पड़े।
———————-

Tags: Chhattisgarh

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
Next ‘हिंदी साहित्य पर पश्चिमी प्रभाव और देशज प्रतिमान’ पर गोष्ठी

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.