Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के भागीरथी प्रयासों से चार ग्रामों में 2 करोड़ 76 लाख से पहुंचा नल जल योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के भागीरथी प्रयासों से चार ग्रामों में 2 करोड़ 76 लाख से पहुंचा नल जल योजना

Abhinesh Pandey June 27, 2023

 

जगदलपुर. विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकटी सेमरा,खूटपदर ,जीरागांव एवं छोटे गरावंड खुर्द में 2 करोड़ 76 लाख 46 हजार रुपए के नल जल योजना स्वीकृत हुआ जिसका भूमि पूजन आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया.

*ग्राम पंचायत नकटी सेमरा में 1 करोड़ 14 लाख 35 हजार रुपए की लागत से नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग तीन एचपी पंप हाउस 1नग,सोलर पंप 3 नग ( 9 मीटर स्टेजिंग,10000 लीटर छमता )क्लोरीनेशन कक्ष 1 नग,बाऊन्ड्री वाल 1 नग,टंकी निर्माण 40 किलो लीटर क्षमता,पाईप लाईन विस्तार कार्य 1730 मीटर जिससे की 237 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचेगा, ग्राम पंचायत खुटपदर में 56 लाख 58 हजार रुपए की लागत से पावर पंप 1 नग 5 एचपी,पम्प हाउस 1 नग, क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग,बाऊंन्ड्री वाले 1 नग, टंकी निर्माण 40 किलो लीटर, पाइप लाइन विस्तार 765 मीटर, जिससे की 169 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचेगा,ग्राम जीरागांव पंचायत कुम्हली में 49 लाख 29 हजार रुपए की लागत से पावर पंप 1 नग 3 एचपी,पंप हाउस 1 नग, क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग, बाउंड्री वॉल 1 नग, टंकी निर्माण कार्य 40 किलो लीटर , पाइप लाइन विस्तार कार्य 1680 मीटर जिससे की 97 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचेगा इसी तरह ग्राम पंचायत छोटे गरावंड खुर्द में 56 लाख 24 हजार रुपए की लागत से पावर पंप 1 नग 3 एचपी, क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग, बाउंड्री वॉल 1 नग, टंकी निर्माण कार्य 40 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1464 मीटर जिससे की 180 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचाया जाएगा.

*इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर गांव हर मोहल्ले के हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है जो सुविधाएं पहले शहरी क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध थी अब सूदूरवर्ती ग्रामीणों को भी उपलब्ध कराई जा रही है हमारी सरकार में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों के कारण आज ग्रामीण क्षेत्र के गांव गांव तक पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य आरंभ है.

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, सरपंच जीरागंव सुखदेव बाकडे, सरपंच कूटपदर रायबली नाग पूर्व सरपंच कूटपदर शिरो नाग, सरपंच छोटे गरावंड खुर्द महादेव बघेल,मनीराम बघेल,मनदेव बघेल,शंकर कश्यप,महेश बघेल, शुकुलधर नाग,उदबतो नाग,दशरथ नाग उप सरपंच, श्रीमती कुन्ती नाग,श्री जगमोहन पंच,दशमु नाग पंचमी,किशन लाल वर्मा,मोहन,मनमती,सचिव श्रीमती गुलाब सिंह,हरी नाग,सुकलधर नाग,मोगरू कोटवार,चैतू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.

Post navigation

Previous आप’ यूथ विंग के प्रयास से मृत मजदूर के परिवार को मिली 17 लाख की मदद
Next छत्तीसगढ़ी फ़िल्म कबड्डी का ट्रेलर लॉन्च 28 जून को एवीएम यूट्यूब चैनल पर शाम 4 बजे..

Related Stories

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

You may have missed

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.