Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में 50 से 80 प्रतिशत तक कम कीमतों पर मिल रही हैं दवाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में 50 से 80 प्रतिशत तक कम कीमतों पर मिल रही हैं दवाएं

Abhinesh Pandey November 2, 2022

महंगी दवाओं से मिली लोगों को बड़ी राहत : 61 करोड़ रुपये से अधिक की हुई बचत

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की लोगों की सस्ती दरों पर दवाइयां मुहैया कराने की पहल हुई सार्थक

रायपुर, 2 नवम्बर 2022

 

 

छत्तीसगढ़ में अब लोगों को अब महंगी दवाओं से बड़ी राहत मिल रही है। जीवनरक्षक दवाइयां और अन्य महंगी दवाएं अब आधे से भी कम कीमतों पर उपलब्ध हो रही हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की इस पहल पर शुरू की गई श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना से यह संभव हो पाया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर आम लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां और चिकित्सा उपकरण मुहैया कराने के उद्देश्य से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना की शुरुआत 20 अक्टूबर 2021 को हुई। पहले चरण में नगरीय निकाय क्षेत्र में अब तक 192 श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का संचालन प्रारंभ हो चुका है। योजना की शुरुआत के बाद 31 अक्टूबर 2022 की स्थिति में 32 लाख 30 हजार 403 उपभोक्ताओं ने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स पहुंचकर दवाओं की खरीदी की गई है, जिनके 61 करोड़ 80 लाख 59 हजार रुपये से अधिक की बचत हुई है।

 

छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के व्यक्ति को सुगम एवं किफायती कीमतों पर दवाएं व चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का संचालन प्रारंभ किया गया है। जहां आम जनता को दवाइयां व चिकित्सा उपकरण उनके एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) पर न्यूनतम 50 फीसदी और अधिकतम 80 फीसदी तक छूट पर उपलब्ध हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में विभिन्न तरह की बीमारियों से संबंधित कुल 281 प्रकार की दवाइयां और 27 प्रकार के सर्जिकल उपकरण की बिक्री की जा रही है। नगरयीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में संचालित अभी 192 श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का संचालन किया जा रहा है। जहां 31 अक्टूबर 2022 की स्थिति में रिटेल काउंटर व मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के लिए जिला कलेक्टरों द्वारा क्रय की गई दवा खरीदी का कुल एमआरपी 101 करोड़ 94 लाख 6 हजार 124 रुपये रहा है, जिन्हें कुल 40 करोड़ 13 लाख 47 हजार 31 रुपये में विक्रय किया गया है। इस तरह रिटेल काउंटर और एमएमयू खरीदी में उपभोक्ताओं के 61 करोड़ 80 लाख 59 हजार 92 रुपये से अधिक की बचत हुई है।

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की जिलावार संख्या को देखें तो रायपुर जिले में 19, गरियाबंद में 04, बलौदाबाजार-भाटापारा में 07, धमतरी में 07, महासमुंद में 06, दुर्ग में 18, बालोद में 08, बेमेतरा में 08, राजनांदगांव में 05, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 03, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 01, कबीरधाम में 06, बिलासपुर में 10, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 02, मुंगेली में 04, कोरबा में 06, जांजगीर-चाम्पा में 09, सक्ती में 06, रायगढ़ में 08, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 05, जशपुर में 05, सरगुजा में 04, बलरामपुर में 05, सूरजपुर में 06, कोरिया में 02, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 05, बस्तर में 03, कोण्डागांव में 03, नारायणपुर में 01, कांकेर में 06, दंतेवाड़ा में 05, सुकमा में 03 और बीजापुर जिले में 02 श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स संचालित हो रहे हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गरीब-से-गरीब व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जहां सुदूर व दुर्गम इलाकों में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना शुरू कर साप्ताहिक बाजारों में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है, तो वहीं नगरीय इलाकों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के जरिये शहरी क्षेत्रों के झुग्गी बस्तियों में निवासरत लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचायी जा रही है। इन शिविरों में नि:शुल्क जांच, परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयों का वितरण व पैथोलॉजी टेस्ट तक की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इसी तरह किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को झिझक को समझते हुए दाई-दीदी क्लीनिक में डेडिकेटेड महिला स्टॉफ के जरिये जांच की सुविधा दी जा रही है।

Post navigation

Previous गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को दी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
Next गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगी प्रति क्विंटल 79.50 रूपए की प्रोत्साहन राशि, आदेश जारी 

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.