Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शिवनाथ में गिरी कार से एक शव बरामद,युवक रायपुर का निशांत भंसाली
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शिवनाथ में गिरी कार से एक शव बरामद,युवक रायपुर का निशांत भंसाली

Abhinesh Pandey July 20, 2022

0- तीन दिन से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्ग। दुर्ग में पुलगांव के पुराने पुल से उफनती शिवनाथ नदी में गिरी कार तीसरे दिन नदी के अंदर मिली। रेस्क्यू टीम महाजाल डालकर कार तक पहुंची थी। अब उसे क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया है। अब तक एक शव को कार के अंदर से बरामद किया गया है। शव रायपुर में रहने वाले निशांत भंसाली नामक युवक का बताया जा रहा है। वह पचपेड़ी नाका इलाके का रहने वाला था। गाड़ी भी रायपुर की ही बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रविवार को घटना के समय यहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया था कि एक कार को उसने नदी में गिरते देखा था। उसमें 4-5 लोग भी सवार थे। रविवार के बाद से ही सभी की तलाश की जा रही थी। पिछले 3 दिनों से कार को तलाशा जा रहा था। मगर कुछ पता नहीं चल पा रहा था। अब बुधवार को दोपहर को कार मिली है। जिस शख्स का शव मिला है, उसके परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। मरने वाले युवक का नाम निशांत भंसाली(32) है, निशांत रायपुर के पचपेड़ीनाका इलाके का रहने वाला है। शुरुआत जांच में पता चला है कि निशांत मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के समय शख्स के बताए अनुसार और भी लोगों की तलाश जारी है।

इससे पहले कार में कितने लोग सवार थे? कार नदी में गिरते हुए किसी ने देखा? कार कौन सी थी? बैरिकेड्स खोलकर क्या कार नदी में खुदकुशी करने के उद्देश्य से गिराई गई? इन सभी सवालों का जवाब कोई भी नहीं दे पा रहा था। घटना को हुए 72 घंटे बीत गए थे। रायपुर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मिलकर तीसरे दिन भी अपनी तलाश जारी रखे हुए थे।एसडीआरएफ के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जिस व्यक्ति ने कार को नदी में बहते देखा है उसके दावे के आधार पर वह लोग नदी में तलाश कर रहे थे।

Post navigation

Previous शासकीय शिक्षकों की विवरण सहित फोटो शाला परिसर की बाहरी दीवार में होगी प्रदर्शित
Next कलिंगा विवि द्वारा मेधावी छात्रों के लिए ‘‘प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2022’’ का आयोजन

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.