Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विधायक विकास उपाध्याय ने चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न स्थानों के मंदिरों एवं घरों में स्थापित ज्योत जंवारा का दर्शन कर श्रीफल भेंट किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विधायक विकास उपाध्याय ने चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न स्थानों के मंदिरों एवं घरों में स्थापित ज्योत जंवारा का दर्शन कर श्रीफल भेंट किया

Abhinesh Pandey March 25, 2023

 

*विधायक विकास उपाध्याय ने चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर पश्चिम विधानसभा के वीर सावरकर नगर वार्ड क्र.01 और शहीद भगत सिंह वार्ड क्र.21 अन्तर्गत विभिन्न स्थानों के मंदिरों एवं घरों में स्थापित ज्योत जंवारा का दर्शन कर श्रीफल भेंट किया 

*हीरापुर, अटारी, जरवाय, टाटीबंध के साहू पारा, भाटापारा बस्ती के शीतला मंदिर में ज्योत जंवारा का दर्शन कर नवदुर्गा माता का आशीर्वाद लिया – विकास उपाध्याय*

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय की सभी हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति आस्था उनके बाल्यकाल से ही प्रारंभ हो गई थी। इसका अद्भूत दृश्य उनके निवास में भगवान शिव-पार्वती जी के भव्य मंदिर एवं श्री हनुमान जी के स्थापित मंदिर से ही देखा जा सकता है। विधायक विकास उपाध्याय ने बीते दिवस ही अपने पश्चिम विधानसभा के समस्त वार्डों में चैत्र नवरात्रि पर ज्योत जंवारा एवं मंदिरो का दर्शन करने के लिए पश्चिम विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेशवासियों को इसकी सूचना दी थी। उसी के अनुरूप आज उन्होंने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वीर सावरकर नगर वार्ड क्र.01 और शहीद भगत सिंह वार्ड क्र.21 अन्तर्गत विभिन्न स्थानों के मंदिरों एवं घरों में स्थापित ज्योत जंवारा दर्शन की प्राप्ति कर श्रीफल चढ़ाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है।

विधायक विकास उपाध्याय आज ज्योत जंवारा दर्शन करने सर्वप्रथम वीर सावरकर नगर वार्ड क्र.01 के हीरापुर, अटारी, जरवाय अन्तर्गत विभिन्न घरों एवं मन्दिरों में पहुँचे। तत्पश्चात् शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 अन्तर्गत टाटीबंध के साहू पारा, भाटापारा बस्ती के शीतला मंदिर में स्थापित नवदुर्गा माता की ज्योत जंवारा का दर्शन कर श्रीफल चढ़ाये और अपने क्षेत्रवासियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों की मंगल कामना कर उनके खुशहाली की कामना की है। विकास उपाध्याय ने कहा कि चैत्र नवारात्रि का महापर्व प्रदेश ही नही अपितु पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, मां दुर्गा को सुख और समृद्धि की देवी कहा जाता है, नवरात्रि के दौरान व्रत रखने और पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूर्जा अर्चना करने से मां अपने भक्तो पर प्रसन्न होती है साथ ही उनकी मनोकामनांए पूरी करती है। नवरात्रि के दिनो में लोग अपने घरो में अखंड ज्योति जलाते है और इन नौ दिनो में मां के नौ स्वरुपो की पूजा करते है, नवरात्रि में कलश स्थापना का भी विधान है। आज के ज्योत जंवरा दर्शन में विधायक विकास उपाध्याय के साथ पूर्व पार्षद संदीप साहू, शंकर साहू, प्रीतपाल खैरा, राजू चंदेल, मिनेन्द्र सेन, विजय राजपूत, पवन वर्मा, इंदल यादव, सिनोद रात्रे, हैप्पी वाजवा, जोधा सिंह, पूजा देवांगन, अलीम खान, साजिद खान, कुलदीप मठरू, निप्पी विरदी, नन्दन झा, सुनील तिवारी, गोरखनाथ यादव, पम्मी चोपड़ा, सुखदेव भामरा, शिव श्याम शुक्ला, आशीष शर्मा, सोहन शर्मा, चिन्ताराम साहू, विशाल शाह, राजू चौहान, भागवत यादव, कैलाश साहू, कृष्णा मानिक, खुबीराम साहू, चेतन यादव, भूपेन्दर शेरगिल, राकेश जागड़ा, सौरभ सिंह, मनमोहन गिल सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous 7वें ऑटो एक्सपो : मुख्यमंत्री बघेल राजधानी में आयोजित ऑटो एक्सपो में हुए शामिल
Next छत्तीसगढ़ की श्रीति हलधर बनी मिसेज दिवा इंडिया

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.