Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विटेंज कार में निकली रिले टार्च, फूल बरसाकर हुआ स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विटेंज कार में निकली रिले टार्च, फूल बरसाकर हुआ स्वागत

Abhinesh Pandey July 16, 2022

0 भारत में पहली बार हो रहा आयोजन

रायपुर। पहली बार में भारत में आयोजित हो रही चेस ओलंपियाड की मशाल रिले शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंची है। विमानतल पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने मशाल रिले और चेस संघ के अधिकारियों का स्वागत किया। वहां से मशाल को पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम लाया गया है। मसाल रिले के दौरान शहर की सड़कों पर गजब का उत्साह देखा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मशाल लेकर आए ग्रेंड मास्टर प्रवीण थिप्से के साथ चेस बोर्ड पर कुछ चालें चलीं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अर्जुन अवार्डी ग्रेंड मास्टर प्रवीण थिप्से ने ओलंपियाड की मशाल थाम रखी थी। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने राजकीय गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद मशाल को एक विंटेज कार में रखकर रिली निकाली गई। मोटरसाइकिल सवारों का दस्ता तिरंगा उठाए मशाल के साथ-साथ चला। तेलीबांधा तालाब के पास स्कूली बच्चों ने मशाल रिले पर फूल बरसाए। नगर घड़ी चौक पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने मशाल रिले का स्वागत किया।

जयस्तंभ चौक पर कुछ देर के लिए रैली को रोका गया। यहां आम लोगों ने मशाल के साथ फोटो खिंचवाए। जीई रोड पर बढ़ते हुए मशाल रैली साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंची। यहां स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में ग्रेंड मास्टर प्रवीण थिप्से ने इस मशाल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा। रायपुर से यह मशाल चेन्नई भेजी जाएगी।
चेस ओलंपियाड को वैश्विक भागीदारी के मामले में ओलंपिक खेलों के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है। इसमें दुनिया भर के 188 देश भाग लेने वाले हैं। चेस ओलंपियाड का आयोजन 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच तमिलनाडु के ऐतिहासिक शहर महाबलीपुरम में हो रहा है।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में अब तक 398.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next सभी शासकीय भवनों में वाटर हॉर्वेस्टिंग हेतु बनाये कार्ययोजना : कलेक्टर

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.