Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आहुत की गई रायपुर के बैंक अधिकारियों की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आहुत की गई रायपुर के बैंक अधिकारियों की बैठक

Abhinesh Pandey February 4, 2023

 

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा सिविल लाईन रायपुर स्थित सी-04 भवन में रायपुर के विभिन्न बैंक के बैंक अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैंक अधिकारियों को साईबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को अपनी ओर से दिये जाने वाले हर संभव मदद करने के साथ ही पुलिस द्वारा ठगी व अन्य मामलों में चाही गई सम्पूर्ण जानकारियों को समय पर उपलब्ध कराने कहा गया। इसके साथ ही किसी मामलें में सी.सी.टी.व्ही. फुटेज की आवश्यकता होने पर तत्काल सी.सी.टी.व्ही. फुटेज उपलब्ध कराने कहा गया, जिससे अल्प समय में आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस द्वारा फाईनेंसियल व एटीएम ठगी के प्रकरणों में बैंकों में ठगों के खातों की राशि होल्ड करायी जाती है, होल्ड राशि को पीड़ितों के खाते में बिना जटिल प्रक्रिया के आसानी से वापस कराने कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैंक अधिकारियों को पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नवीन कार्य योजना तैयार कर ठगी सहित अन्य प्रकरणों में कार्य करने कहा गया, जिससे पीड़ितों को भटकना न पड़े एवं उन्हें त्वरित राहत दिया जा सके। इसके अतिरिक्त बैठक में बैंक अधिकारियों द्वारा बैंक की ओर से आने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं बैंक अधिकारियों के मध्य कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा किया गया।

रायपुर पुलिस द्वारा ठगी के प्रकरणों में अब तक जितनी भी राशि ठगों के बैंक खातों में होल्ड कराये गये है, उन राशियों को रायपुर पुलिस एवं बैंक द्वारा मिलकर माननीय न्यायालय के माध्यम से पीडितों के खातों में वापस कराने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक गिरीश तिवारी, निरीक्षक रोहित मालेकर एवं निरीक्षक गौरव तिवारी तथा लीड बैंक मैनेजर श्री अमित रंजन, एस.बी.आई के एस.एल.बी.सी श्री डी.के उपाध्याय सहित रायपुर के विभिन्न बैंकों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous अदाणी मामले पर वित्त मंत्री बोलीं, देश की छवि को नुकसान नहीं, पहले भी वापस हुए हैं एफपीओ
Next कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के शोध पत्र को उत्कृष्ट पुरुस्कार

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.