Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी की तिथि अब 31 अगस्त तक बढ़ायी गई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी की तिथि अब 31 अगस्त तक बढ़ायी गई

Abhinesh Pandey July 28, 2023

00 खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी

00 ई-केवाईसी की कार्यवाही के दौरान निरंतर खाद्यान्न वितरण रहेगा जारी

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। भारत सरकार के निर्देश पर वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्यवाही की तिथि अब बढ़ाकर 31 अगस्त तक 2023 तक किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस आशय का पत्र प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भेज दिया गया है।

वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने तथा आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है, उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण के लिए ई-केवाईसी की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को प्रदान किये गये ई-पॉस उपकरण में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्णत: नि:शुल्क है। ई-केवाईसी की कार्रवाई के लिए राशनकार्डधारी मुखिया एवं राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने-अपने आधार नंबर के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुँचेंगे, जिसके बाद ही विक्रेता द्वारा ई-पॉस उपकरण में प्रत्येक सदस्य के आधार नंबर की पृथक-पृथक प्रविष्टि कर उनका फ्रिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्ण किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि शत्-प्रतिशत ई-केवाईसी अभियान को क्रेन्द्र शासन द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है तथा सप्ताहिक समीक्षा भी की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश के सभी जिलों द्वारा 2.66 करोड़ हितग्राहियों में 1.56 करोड़ हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया गया है, जिसमें से 31.75 लाख़ हितग्राहियों का सत्यापन हो चुका है एवं 1.24 करोड़ हितग्राहियों का सत्यापन की कार्रवाही जारी है। वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ई-केवाईसी की कार्यवाही की समय-सीमा पूर्व में 31 जुलाई थी, जिसमें 31 अगस्त 2023 तक वृद्धि की गयी है। ई-केवाईसी की कार्यवाही के दौरान निरंतर खाद्यान्न वितरण जारी रहेगा, किसी भी स्थिति में खाद्यान्न वितरण बाधित नहीं होगा ।

Post navigation

Previous आप का रायपुर जिले में सतत मोहल्ला जनसंवाद जारी
Next अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश की एक दिवसीय बैठक 30 जुलाई को 

Related Stories

नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

September 4, 2026
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

September 4, 2026
शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
  • शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
  • प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की
  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

You may have missed

नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

September 4, 2026
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

September 4, 2026
शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

September 4, 2026
प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.