Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर में जी-20 बैठक की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

रायपुर में जी-20 बैठक की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां

Abhinesh Pandey June 19, 2023

मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली

रायपुर, 19 जून 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 18-19 सितम्बर 2023 को जी-20 देशों के कार्य समूह की बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। बैठकों की तमाम व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने जी-20 की बैठक की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किए राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों से बैठक की व्यवस्थाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जी-20 की बैठक से पूर्व राजधानी के महत्वपूर्ण मार्गों की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, जी-20 की बैठक में आने वाले विदेशी डेलीगेट्स के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापक चर्चा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एयरपोर्ट से बैठक के लिए प्रस्तावित स्थल होटल मेयफेयर तक छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को होर्डिंग्स के माध्यम से प्रदर्शित करने की व्यवस्था की जाए।
मुख्य सचिव ने राज्य के नोडल अधिकारियों को जी-20 की बैठकों के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अभी से तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से जुडे़ विभिन्न अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इसी तरह से संस्कृति और विविधता प्रदर्शित करने, सड़कों के किनारों दीवारों पर कलात्मक पेंटिंग एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए। जी-20 थीम वाले शिल्प मेले, नृत्य और संगीत, पर्यटन स्थल के प्रमोशन वीडियो तैयार करने एवं जी-20 की बैठक हेतु समन्वय के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में जी-20 की बैठकों के लिए अधोसंरचना संबंधी कार्य, साफ-सफाई, साज-सज्जा, ठहरने हेतु होटलों में आवश्यक सुविधाओं के लिए व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था, उपहार व्यवस्था, टूरिज्म विजिट व्यवस्था एवं नागरिक भागीदारी के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि रायपुर में आयोजित जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले देशों में यदि छत्तीसगढ़ के नागरिक निवास कर रहे हैं तो उनकी सूची तैयार कर ली जाए। ऐसे प्रवासियों से भाषा एवं अन्य अनुभव के बारे में अभी से जानकारी हासिल की जाए। बैठक में एनआरडीए, नगरीय प्रशासन, पुलिस, जिला प्रशासन रायपुर सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के जरिए जी-20 की बैठक के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन, जंगल सफारी सहित सिरपुर, चम्पारण, कौशिल्य माता मंदिर इत्यादि महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। जिससे आवश्यकतानुसार विदेशी डेलीगेट्स को अवलोकन कराया जा सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में गृह एवं वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. अयाज तम्बोली, आईजी रायपुर रेंज श्री अजय यादव, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व श्री विवेक आचार्य, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Post navigation

Previous कैट दे रहा युवा व्यापारियों को पब्लिक स्पीकिंग एवं लीडरशिप ट्रेनिंग
Next मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

Related Stories

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

You may have missed

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.