Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर जिले में दस नए बैंक शाखाएं खोलने की आवश्यकता पर हुई चर्चा, एटीएम का नेटवर्क बढ़ाने पर दिया गया जोर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिले में दस नए बैंक शाखाएं खोलने की आवश्यकता पर हुई चर्चा, एटीएम का नेटवर्क बढ़ाने पर दिया गया जोर

Abhinesh Pandey July 20, 2022

00 जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने वित्तीय वर्ष में निर्धारित किए गए लक्ष्य के संबंध में जानकारी लेकर निर्धारित समय सीमा में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण देने में कोताही ना बरती जाए।

कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी बैंक के अधिकारियों से कहा कि उन्हें आने वाले समय में एटीएम का नेटवर्क बढ़ाना होगा। बैठक में रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों अंतर्गत दस नए बैंक शाखाएं खोलने की आवश्यकता पर चर्चा भी की गई। जिसमें विकासखंड धरसीवा के नगर पंचायत कूरा और दोंदेकला, विकासखंड तिल्दा के ताराशिव, खौना, बंगोली एवं कनकी, अभनपुर विकासखंड के सुन्दरकेरा तथा आरंग विकासखंड के भानसोज, भिलाई और कोसरंगी शामिल है।
उन्होंने पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से कहा की बैंकों से समन्वय बनाकर प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने बैंकर्स से कहा किसी भी प्रकरण को पेंडिंग ना रखें, यदि कोई कारण हो या दस्तावेज की कमी हो तो उसे दर्शाते हुए प्रकरण को पूर्ण दस्तावेज के साथ पुन: प्रस्तुत करने कहे। कलेक्टर ने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि सीडी रेशों मेंटेन करें। उन्होंने जिले में फसल बीमा का ऐचीवमेंट कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लक्ष्य को पूरा करें।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खोले गए बैंक खातों में आधार तथा मोबाइल सीडिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं की जिले में प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, अंत्यव्यवसायी स्वरोजगार योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरी कृष्ण जोशी, लीड बैंक मैनेजर श्री अमित रंजन, विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous कलिंगा विवि द्वारा मेधावी छात्रों के लिए ‘‘प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2022’’ का आयोजन
Next अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन इंडिया ओरिजिन ने छत्तीसगढ़ को दिए 75 लाख रूपए के चिकित्सा उपकरण

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.