Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • “राम के लीला रामायण”,जल्द होगा छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक धारावाहिक एवं फिचर फिल्म का निर्माण
  • छत्तीसगढ़

“राम के लीला रामायण”,जल्द होगा छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक धारावाहिक एवं फिचर फिल्म का निर्माण

Abhinesh Pandey February 5, 2022

 

रायपुर । नेहा कोमल फिल्मस प्रोडक्शन कंपनी एवं सिमरन सेवा समिती द्वारा राम के लीला रामायण छत्तीसगढ़ी बोली में निर्माण करने जा रहे हैं, जिसे धारावाहिक एवं फीचर फिल्मस् के रूप में बनाया जाएगा। इसकी विधिवत् शुरूआत आगामी 10 अप्रैल से होगी। इसी दिन एक भव्य शोभायात्रा रायपुर रेल्वे स्टेशन के हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी। जिसमें कलाकार राम, लक्ष्मण और सीता के भेष में सवार होंगे, यह शोभयात्रा स्टेशन चौक हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर रायपुर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए वी.आई पी. रोड स्थित राम मंदिर में इस शोभायात्रा का समापन होगा।
विगत दिनों इसी फिल्म का टाईटल सांग एवं ब्रोशर का विमोचन संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दी हैं।
छत्तीसगढ़ी बोली को रामायण के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य है। रामचरितमानस के माध्यम से सामाजिक जीवन में जीने वाले समाज के लिए पुनः एक मर्यादित समाज की परिकल्पना है, जो हमारे गाँव-प्रदेश एवं देश के लिए काम आ सके।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12


छत्तीसगढ़ी मीठ बोली में पहली बार बनने वाली रामायण पाँच डायरेक्टरों की टीम होगी, जो मुंबई से भी होंगे। यहां के सभी सह -निर्देशकों का इसमें सहयोग लिया जाएगा। अभी रामायण के कलाकारों का चयन किया जा रहा है।
जिनमें मुख्य-मुख्य कलाकार जैसे रावण, तीनों रानियाँ, मेघनाथ, कुम्भकर्ण का चयन किया जा चुका है।
रामायण राम के लीला की पटकथा अशोक तिवारी ने लिखी है। इसका निर्देशन एवं संगीत संयोजन जसबीर कोमल करेंगे। इसके पूर्व भी जसबीर कोमल ने पंजाबी धार्मिक फिल्म “जो चढ़े सो उतरे पार” और कई देशभक्ति गीतों का निर्माण किया है,
जिसे काफी पसंद किया गया, इस फिल्म के संयोजक अखिलेश वर्मा एवं दिनेश साहू हैं। छत्तीसगढ़ी रामायण राम के लीला का फिल्मांकन छत्तीसगढ़ के रामवन पथ
गमन के साथ अयोध्या व रामेश्वरम में भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 52 एपिसोड का निर्माण प्रायोजकों के विज्ञापनों के साथ जन सहयोग से किया जाएगा। क्योंकि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इसमें सैकड़ों कलाकारों की हिस्सेदारी होगी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ी रामायण राम के लीला पहली बार बनाई जा रही है, जो एक ऐतिहासिक कदम है और यह फिल्म मील का
पत्थर साबित होगी।

 

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी महोत्सव और महाकवि निराला जयंती
Next कोरोना काल में भी जारी रही उच्च शिक्षा, लिए गए 2 लाख 67 हजार से भी ज्यादा ऑनलाईन क्लॉसेस

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.