Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रामसेतु पर कांग्रेस का बयान भ्रम फैलाने वाला:सोमनाथ यादव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रामसेतु पर कांग्रेस का बयान भ्रम फैलाने वाला:सोमनाथ यादव

Abhinesh Pandey December 29, 2022

रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के शहर के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय साहू एवं भाजपा नेता सोमनाथ यादव ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं के आस्था के प्रतीक रामसेतु पर कांग्रेस का बयान भ्रम फैलाने वाला है! कांग्रेस के एक आला पदाधिकारी ने जो बयान दिया है वह सत्यता को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है !सच्चाई यह है कि लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए भाजपा के सम्मानित सदस्य ने रामसेतु( एडम ब्रिज )के ऊपर वक्तव्य देते हुए कहा कि यह ब्रिज कितना पुराना है इसकी जांच अभी तक नहीं हो पाई है क्योंकि सेटेलाइट की किरणें समुद्र में उतनी गहराई मे जाकर जांच करने में असमर्थ है! बस इतनी सी बात को लेकर बात का बतंगड़ बना दिया गया है! कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से लेकर बड़े नेताओं को भी इसके लपेटे में लेकर यह भ्रम फैला रहे हैं कि मात्र मत लेने के लिए भाजपा वालों ने रामसेतु का उपयोग किया! विदित हो कि आज भी रामसेतु से निकलने वाले पत्थर जो पानी में तैरते हैं हिंदू के आस्था के प्रतीक हैं! आम हिंदू उन पत्थरों के प्रति धार्मिक दृष्टिकोण अपनाते हैं! वाल्मीकिकृत रामायण में रामसेतु निर्माण का स्पष्ट उल्लेख है! वाल्मीकि रामायण नव हजार वर्ष पुरानी रचना है! आम हिंदू रामसेतु को श्रद्धा भाव से देखता है ऐसे में भाजपा का कोई भी नेता इससे कैसे मुंह मोड़ लेगा यह समझ से परे है! कांग्रेस जानबूझकर रामसेतु को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है ताकि सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा लेकर भाजपा के मत में सेंध लगाई जा सके! दोनों नेताओं ने कहा कि आजादी से लेकर कांग्रेस के सत्तर वर्षों का इतिहास देखें तो हिंदुओं के साथ सौतेले व्यवहार किया गया है! हिंदुओं को मात्र वोट लेने की इकाई माना गया है! आज जब हिंदू समाज अपनी संस्कृति एवं गौरव को लेकर जागरूक हुआ तब इस पार्टी के पेट में दर्द उठने लगा है तथा वोट बटोरने के नाम से वह हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ कुचक्र रचने का प्रयास कर रही है जो निंदनीय है! कांग्रेस पार्टी का हिंदुओं के प्रति किया गया कार्य श्रद्धा का विषय नहीं बल्कि वोट बटोरने का प्रयास मात्र है! भाजपा नेता लोकेश कृष्ण दुबे,चन्दू रायकोपण्ड,ईलाराम प्रसाद राव,नरेंद्र यादव,रूपेश रायकोपण्ड,रूद्रमणि सेन आदि ने आम जनमानस से कांग्रेस के इस कुचक्र से सावधान रहने का आग्रह किया है!

Post navigation

Previous चुनाव के लिये भाजपा ने कसी कमर,लगातार कर रही विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन
Next चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी की अध्यक्षता में 63वें वार्षिक सम्मलेन की व्यवस्था को लेकर चेम्बर भवन में बैठक हुई संपन्न

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.