Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल लिवर ट्रांसप्लांट में पूरे मध्यभारत में विश्वसनीयता में वृद्धि की- डॉ. संदीप दवे
  • छत्तीसगढ़

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल लिवर ट्रांसप्लांट में पूरे मध्यभारत में विश्वसनीयता में वृद्धि की- डॉ. संदीप दवे

Abhinesh Pandey April 21, 2022

 

रायपुर। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को मध्यभारत में विश्वस्तरीय सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं के कारण जाना जाता है। अत्याधुनिक मशीनों, जांच सुविधाओं के साथ ही, प्रशिक्षित नर्सिग स्टॉफ, इसे अग्रणी स्थान दिलाते हैं। इसी क्रम में, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में लिवर ट्रांसप्लांट की शुरूआत, जुलाई 2021 में, पहले ऑपरेशन के साथ हुई। इसके बाद अब तक 6 लिवर ट्रांसप्लांट किये गये है जो पूर्णतः सफल रहे है। इन 6 लिवर ट्रांसप्लांट के
ऑपरेशन में, दो ट्रांसप्लांट जिसमें 6 माह की बच्चियों का लिवर ट्रांसप्लांट शामिल है। इन्हें बाईलियरी एट्रीमिया नाम की गंभीर लिवर रोग हुआ था, डॉ. ए. मिश्रा (लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन) ने विभिन्न जांच के बाद, उनके माता-पिता को बतलाया कि, बच्चियों के लिवर ट्रांसप्लांट कर
ही उनकी प्राणों की रक्षा हो सकती है। दोनों के पिता, ने अपनी सहमति व डोनर के रूप में, लिवर का एक भाग डोनेट किया और डॉ. मोहम्मद अब्दुन नईम व डॉ. ए. मिश्रा, लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन व उनकी टीम ने जटिल लिवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक पूरा किया।
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल विशेष स्वास्थ्य योजना के सहयोग से की जा रही है। जिसके लिए हम छत्तीसगढ़ सरकार, माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग को बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने सभी डोनर के साहस की प्रशंसा की और कहा कि लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा ने पूरे मध्यभारत में, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की विशेषज्ञता व विश्वसनीयता में वृद्धि की है। इसके अलावा एक आठ वर्ष का बच्चा जो विल्सन डिसीज से ग्रसित था उसके लिए उसकी माता ने अपना लिवर का एक हिस्सा देकर उसकी जान बचायी एवं 50 वर्ष के एक बुजुर्ग जिनके लिवर में वसा जमा होने के कारण से उनका लिवर काम नहीं कर पा रहा था उनके लिए उनकी बेटी सामने आयी और अपना लिवर का एक हिस्सा डोनेट कर अपने पिताजी को जीवन दिया। ऐसे ही एक 55 वर्षीय पिता के पुत्र ने लिवर का कुछ भाग देकर अपने श्रवण कुमार जैसे
पुत्र होने का फर्ज निभाया, यह सब उदाहरण हमें प्रेरित करता है और समाज मेंजागरूपता लाने का एक प्रयास है। पहले के वर्षों में लिवर के मरीजों को ट्रांसप्लांट हेतु मुंबई,
चेन्नई, दिल्ली, बैंगलोर जैसे महानगरों के हॉस्पिटल में जाना पड़ता था, अब राज्य सरकार व हॉस्पिटल मैनेजमेन्ट के सहयोग से लिवर ट्रांसप्लांट रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में ही सफलतापूर्वक किया जा रहा है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में किये जाने वाले लिवर ट्रांसप्लांट
के लिये, विशेषज्ञ डॉक्टर्स की पूरी टीम उपलब्ध है, जिसमें रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मेडिकल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे का पूर्ण मार्गदर्शन रहता है और विशेषज्ञ डॉक्टर्स डॉ. संदीप पाण्डे एवं डॉ. ललित निहाल, (पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ) डॉ. मोहम्मद अब्दुन नईम,
डॉ. ए. मिश्रा, डॉ. युक्तांश पाण्डे, डॉ. वचन, डॉ. निशांत शिव (लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन), डॉ. पवन जैन एवं डॉ. सर्वेश लाल, डॉ. शैलेष बक्शी, डॉ. राजकुमार एवं डॉ. प्रकाश (एनेस्थीसिया) आदि की टीम है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल का लक्ष्य लिवर ट्रांसप्लांट, जटिल लिवर
सर्जरी एवं पेनक्रियाज के ऑपरेशन सेंटर के रूप में स्थापित होना है जिसका लाभ आम जनता
के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Post navigation

Previous स्कूल में शिक्षकों की भी 24 अप्रैल से छुट्टी,आदेश जारी
Next मुख्यमंत्री का राज्यव्यापी दौरा कार्यक्रम जारी, बलरामपुर से होगी शुरूआत

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.