Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • यात्री ट्रेनों का केंसल होने का असल कारण केंद्र सरकार का मिसमैनेजमेंट है-उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव आप
  • छत्तीसगढ़

यात्री ट्रेनों का केंसल होने का असल कारण केंद्र सरकार का मिसमैनेजमेंट है-उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव आप

Abhinesh Pandey May 7, 2022

 

*भाजपा और कांग्रेस अलग- अलग मुद्दो पर परेशान आम जन को सिर्फ गुमराह कर रही है – उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव,आप*

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने चिंता व्यक्त करते हुवे कहा कि यात्री ट्रेनों के रद्द होने से हजारों लोग परेशान है जो नियमित रूप से ट्रेनों में यात्रा करते है वे भी और जो अन्य पारिवारिक कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान अपने गतंव्य तक जाना चाहते है।

उत्तम जायसवाल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार थर्मल पावर प्लांट में कोल संकट बता कर सैकड़ो ट्रेने रद्द कर दी है और लोगो को परेशान कर रही है जबकि यह पूरी तरह सच नही है देश मे कोयला संकट है ही नही ये सरकार और पावर प्लांट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी थी कोल स्टोरेज करने की थी। इसके बाउजूद उन्होंने यह तैयारी नही की, गर्मी का मौसम तो हर साल अपना असर दिखाता ही है,कभी कम तो कभी ज्यादा लेकिन सरकार में बैठे नीति निर्माताओं की तो जिम्मेदारी ही यही होती है कि वे हर खतरे से निपटने का आपातकालीन प्लान पहले से ही तैयार रखें,ताकि एन वक़्त पर लोगों को तकलीफ़ झेलने पर मजबूर न होना पड़े ।

कोल इंड‍िया खुद कह रहा है कि लगभग 17.5 लाख टन कोयले की आपूर्ति रोज की जा रही है। यह पूरी तरह से मिस मैनेजमेंट या गैर जिम्मेदाराना इसल‍िए है कि बिजली कंपनियों ने स्‍टॉकिंग नहीं की। अप्रैल मई महीने में हर साल गर्मी भीषण होती है यह जानते हुए स्‍टॉकिंग नहीं की गई और यही सबसे बड़ी द‍िक्‍कत है।

अब सवाल उठता है कि स्‍टॉकिंग क्‍यों नहीं की गई? स्‍टॉ‍किंग इसलिए नहीं की गई क्‍योंकि कोल इंड‍िया कहता है कि पूरे देश की सरकारी बिजली उत्‍पादन कंपनियों पर 21 हजार 900 करोड़ रुपए का उसका बकाया है। इस बकाए कि वजह से कोल इंड‍िया ने इन बिजली कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर कोयला नहीं दिया।कोल इंड‍िया की प्राथमिकता यह है कि जिन्‍होंने एडवांस में भुगतान किया है उनको सबसे पहले कोयला दिया जाएगा। दूसरे नंबर पर ज‍िनका कोई भुगतान बाकी नहीं है उनको कोयला द‍िया जाएगा और तीसरी प्राथमिकता पर वह आते हैं ज‍िनका बकाया है। अब क्‍योंकि भुगतान बकाया है इसल‍िए कोल इंड‍िया से कोयला नहीं मिल पाया और स्‍टॉक नहीं हो पाया ये मिसमैनेजमेंट है यह प्रदेश और केंद्र सरकार की घोर लापरवाही है ।

प्राइवेट कंपनियों का अपने बिजली घरों को बंद करना गैर कानूनी है, वो बंद नहीं कर सकते। यह कार्यवाही केंद्रीय व‍िद्युत मंत्रालय को करना चाहिए लेकिन सरकार ऐसा कुछ नही कर रही है आपको बता दे गुजरात का मुंदड़ा थर्मल पॉवर का हब है। वहां 4 हजार मेगावाट का टाटा का बिजली घर है और 4 हजार मेगावाट का अडानी का बिजली का घर है। यह दोनों ही बिजली घर ठप हैं, इंपोर्टेड कोयले के दाम बढ़ गए हैं यह कहकर ये पवार प्लांट बंद कर रखे है एक आंकड़े के अनुसार देश में लगभग 50 हजार मेगावाट के ताप बिजली घर बंद हैं। इन 50 हजार मेगावाट के ताप बिजली घरों में से लगभग 20 हजार मेगावाट के वो ताप बिजली घर हैं जो इंपोर्टेड कोयले का इस्‍तेमाल करते हैं। इनको चलना चाहिए था, फिर भी वो बंद किए हुए हैं और इस संकट को बढ़ा रहे हैं। जब इन कंपनियों ने बिड‍िंग किया था तो करार में इस बात का उल्‍लेख था कि वो 25 साल तक बिजली की आपूर्ति करेंगे। इसमें कोयले की कीमतें समायोज‍ित होंगी। ऐसे में बिजली घरों को बंद करके वो करार का उल्‍लंघन कर रहे हैं और इस पर केंद्र सरकार को हिदायत देना चाहिए व इन पवार प्लांटों को शुरू करवाना चाहिए जबकि वे ट्रेनों को रद्द कर कोल संकट का बहाना बनाकर और ट्रेन परिचालन का रखरखाव का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है और हजारों लाखों यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

अंत में उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी दिखावा कर चुप बैठ गई है और अलग अलग तरह के दिखावा कार्यक्रम कर जन मानस को सिर्फ गुमराह कर रही है। वही राज्य की भाजपा भी केंद्र की सरकार पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं बना पा रही है और इस जन परेशानी को दिखावा कर हाथ झटक चुकी है। आम आदमी पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी और पूरे प्रदेश में 40 ट्रेन और पूरे देश में लगभग 1100 ट्रेनें जो रद्द की गई है उसके लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।

 

Post navigation

Previous लोहा, सीमेंट की बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार है जिम्मेदार
Next नेशनल व्हीलचेयर टी10 चैंपियनशिप में भाग लेने छग की टीम कल होगी दिल्ली रवाना

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.