Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस सम्पन्न

Abhinesh Pandey August 13, 2022

 

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें विद्याार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की और अपने भाषण कला का प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि प्रथम भारतीय विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो.डाॅ. एसआर रंगनाथन के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 12 अगस्त को पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डाॅ. एसआर रंगनाथन के 130 वीं जयंती के अवसर पर पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्म दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों सहित प्राध्यापकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. कल्पना चंद्राकर, विभागाध्यक्ष मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विशिष्ट अतिथि के रूप में मैट्स विश्वविद्यालय के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. डाॅ. के. पी. यादव जी उपस्थित थे।
भाषण प्रस्तुतिकरण में छात्रों द्वारा पुस्तकालय विज्ञान में डाॅ. रंगनाथन महोदय के जीवन के चुनिंदा पहलुओं के बारे में बताया गया, साथ पुस्तकालय विज्ञान के पांच नियम जो पाठकों के लिए आज भी प्रासंगिकता लिए हुए हैं, की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डाॅ. क.े पी. यादव ने सूचना उपयोकर्ताओं की आवश्यकता को पूरा करने और आने वाली चुनौतियां से निपटने की तैयारी के बारे में विस्तार से अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो भौतिक ग्रंथ है उससे अधिक आभासी पुस्तकालय का स्वरूप दिखाई दे रहा है जिसमें सूचना आवश्यकता और सूचना प्रदाता दोनों के लिए भविष्य की राह आसान होगी, उन्होंने कहा कि हम सभी को आज आने वाली तकनीकी संसाधनों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.डाॅ. के.पी. यादव, उपकुलपति डाॅ. दीपिका ढांढ, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा, लाइब्रेरी कमेटी के अध्यक्ष डाॅ.प्रशांत मुंडेजा ने इस आयोजन की सराहना की एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर लाइब्रेरी साइंस विभाग के शिक्षकगण सहायक प्राध्यापक श्री संजय शाहजीत, सहायक प्राध्यापक श्री लाकेश कुमार साहू, सहायक ग्रंथपाल श्रीमति संध्या शर्मा एवं श्री गिरधारी लाल पाल का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous पुलिस परेड ग्राउंड पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, 13 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट
Next स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुगम मार्ग व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस ने तैयार किया रोड मैप प्लान

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.