Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक परिवार के 10 मेधावी छात्रों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक परिवार के 10 मेधावी छात्रों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया

Abhinesh Pandey June 15, 2023

स्कूटी खरीदने के लिए अलग से एक-एक लाख रूपए देेने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने ‘मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत चेक वितरित किया

रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में प्रावीण्य सूची में टॉप-10 में जगह बनाने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों को एक-एक लाख का चेक का प्रतीक स्वरूप प्रदान किया। छात्रों की खुशी उस समय दोगुनी हो गई, जब मुख्यमंत्री ने इन होनहार बच्चों की आगे की पढ़ाई में सुविधा हेतु स्कूटी खरीदने के लिए एक-एक लाख देने की घोषणा करते हुए एक प्रतीक चेक अलग से प्रदान किया।

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल के नेतृत्व में 10वीं एवं 12वीं प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राएं एवं श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए उनकी सराहना की। इस दौरान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के प्रति बेहतर वातावरण का निर्माण हुआ। इससे गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसलिए हमारी सरकार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल रही है। मुझे इस बात की खुशी है कि यहां के बच्चे अच्छे अंक लाकर अपने गांव, जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए श्रमिक परिवार के बच्चों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव श्रीमती सविता मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिक हेतु संचालित ‘मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की कक्षा में टॉप-10 में आने पर श्रमिक के बच्चों को प्रोत्साहन राशि के तहत एक लाख रूपए की राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत 2021 में टॉप-10 में जगह बनाने वाले 10वीं एवं 12वीं के तीन छात्र-छात्राएं एवं 2022 में भी तीन छात्र-छात्राएं एवं इस वर्ष 2023 में 10 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रूपए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में कुमारी मीनाक्षी साहू 10वीं में 6वां स्थान, रितेश कुमार देवांगन 12वीं में तीसरा स्थान, राहुल यादव 10वीं में पहला स्थान, योगेश सिंह 10वीं में 6वां स्थान, दिव्यांशु 10वीं में 9वां स्थान, कुमारी ख्याति साहू 12वीं 9वां स्थान, कुमारी बिदिया प्रधान 10वीं में 8वां स्थान, कुमारी न्याशा देवांगन 12वीं में चौथा स्थान, ऋषभ देवांगन 10वीं में 9वां स्थान, कुमारी झरना साहू 12वीं में 6वां स्थान पाने वाले श्रमिक परिवार के इन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक-एक लाख रूपए का चेक प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें स्कूटी के लिए भी एक-एक लाख रूपए का चेक प्रतीक स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर श्रमायुक्त सह सचिव बीओसी मंडल, सहायक श्रमायुक्त श्री अनिल कुजूर, श्रम पदाधिकारी श्री आर. के. प्रधान सहित श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री बघेल से 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की
Next गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपराध और कानून व्यवस्था पर ली समीक्षा बैठक

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.