Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य वन विकास निगम के नवनिर्मित आवासीय परिसर का किया लोकार्पण
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य वन विकास निगम के नवनिर्मित आवासीय परिसर का किया लोकार्पण

Abhinesh Pandey June 24, 2022

 

नवा रायपुर के सेक्टर 26 में 6 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित है पांच मंजिला भवन

 

 मुख्यमंत्री श्री बघेल को राज्य वन विकास निगम की ओर से 2.10 करोड़ रूपए के लाभांश तथा लीज रेंट की राशि का सौपा गया चेक

 

रायपुर 24 जून 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर स्थित सेक्टर 26 में छत्तीसगढ़ राज्य वन निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 5.96 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित पांच मंजिला भवन का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने की।

आज यहां राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की ओर से वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर तथा राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक  बसना श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा वर्ष 2020-21 के लाभांश एवं लीज रेंट 2.10 करोड़ रूपए का चेक भी सौपा गया। इनमें निगम के लाभांश के रूप में एक करोड़ 11 लाख रूपए का लीज रेंट के रूप में 99 लाख रूपए की राशि शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य वन विकास निगम के नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस भवन के बन जाने से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के गठन के 21 वर्षों के बाद निगम द्वारा अपने स्वयं की आय से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पांच मंजिला भवन बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने निगम को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गो के सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति केे सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में वनांचल के लोगों के सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में वन विकास निगम की भी अहम भागीदारी रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वनवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हमने वनवासियों के आय के स्त्रोत में वृद्धि तथा वनो की सुरक्षा के मद्देनजर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र देने की शुरूआत की है। इस तरह हमारी सरकार के विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीतियों के चलते राज्य के वनांचल के लोगों में भी एक नया बदलाव और उत्साह दिखाई देने लगा है।

कार्यक्रम को वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सागौन वृक्षारोपण के विरलन से प्राप्त वनोपज का विक्रय वन विकास निगम के आय का मुख्य स्त्रोत है। उन्होंने बताया कि इससे वित्तीय वर्ष 2020-21 में निगम को 57 करोड़ 70 लाख रूपए की आय तथा विभिन्न कार्यो पर 45 करोड़ 31 लाख रूपए के व्यय उपरांत 11 करोड़ 58 लाख रूपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ हुआ है। उन्होंने इस दौरान बताया कि निगम के नवनिर्मित भवन में कुल 16 प्रकोष्ठ हैं, जिसमें 3 बेडरूम के 6 प्रकोष्ठ तथा 2 बेडरूम के 10 प्रकोष्ठ और चौथे मंजिल पर टंªाजिट हॉस्टल तथा कम्यूनिटी हॉल निर्मित है।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री पी .सी.पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous एनएच एमएमआई नारायणा : 59 वर्षीय व्यक्ति को हृदय के एक गंभीर जटिलता से बचाया गया
Next DAY – 10 OF TWO-WEEK FACULTY DEVELOPMENT PROGRAM AT KALINGA UNIVERSITY

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.